जबलपुर।** बच्चों और युवाओं में फिटनेस, अनुशासन और खेल भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रयान स्पोर्ट्स क्लब के तत्वावधान में 27वां रयान मिनिथॉन 2026 रविवार, एक नवंबर को सुबह 6:30 बजे शिवाजी ग्राउंड, जबलपुर में आयोजित किया जाएगा। इसमें 12 से 18 वर्ष आयु वर्ग के बालक-बालिकाएं भाग लेकर अपनी प्रतिभा और सहनशक्ति का प्रदर्शन करेंगे।सेंट जेवियर्स एवं रयान इंटरनेशनल स्कूल, शांतिनगर द्वारा आयोजित इस मिनिथॉन में शहर के सभी विद्यालयों के विद्यार्थियों को आमंत्रित किया गया है। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को मोबाइल और स्क्रीन के बढ़ते उपयोग से दूर कर नियमित व्यायाम एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति प्रेरित करना है।आयोजकों के अनुसार, रयान मिनिथॉन की परंपरा के तहत अब तक 228 दौड़ों का आयोजन किया जा चुका है। आयोजन को रयान समूह के चेयरमैन डॉ. ए.एफ. पिंटो और प्रबंध निदेशक ग्रेस पिंटो का मार्गदर्शन प्राप्त है। पंजीकरण की अंतिम तिथि 29 अक्टूबर निर्धारित की गई है।