जबलपुर। रांझी के मढ़ई क्षेत्र स्थित गुप्ता स्वीट्स में करीब एक सप्ताह पहले अवैध वसूली की नीयत से की गई तोड़फोड़ और उपद्रव के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए मुख्य आरोपी अभिषेक उर्फ छोटू कबाड़ी समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में दो अन्य आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस ने साफ कर दिया है कि क्षेत्र में किसी भी तरह की दबंगई, अवैध वसूली और उपद्रव को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी के अनुसार, 30 अगस्त को आरोपियों ने गुप्ता स्वीट्स में पहुंचकर तोड़फोड़ और हंगामा किया था। घटना के तत्काल बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विज्जू चौधरी और जेंगो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मामले की जांच आगे बढ़ने पर घटना में शामिल अन्य लोगों के नाम भी सामने आए।पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर घेराबंदी कर बीते 24 घंटे के दौरान पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में अभिषेक उर्फ छोटू कबाड़ी, राज कोत उर्फ राज केटीएम, अभिषेक भूमिया, राजीव कोत उर्फ राज स्मार्टी और स्वप्रित उर्फ रोहन शामिल हैं। सभी आरोपी मढ़ई क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं।गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपियों को उसी स्थान पर लेकर पहुंची, जहां गुप्ता स्वीट्स में तोड़फोड़ और उपद्रव किया गया था। पुलिस ने आरोपियों से घटनाक्रम की तस्दीक कराई। इस दौरान पुलिस ने उन्हें सख्त हिदायत देते हुए भविष्य में इस तरह की हरकत दोबारा नहीं करने की चेतावनी दी। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने सार्वजनिक रूप से भविष्य में किसी भी तरह का अपराध नहीं करने की बात कही।
पुलिस के अनुसार, मामले के मुख्य आरोपी अभिषेक उर्फ छोटू कबाड़ी के खिलाफ करीब पांच आपराधिक प्रकरण पहले से दर्ज हैं। वहीं अन्य गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ भी एक-दो आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस अब आसपास के अन्य थाना क्षेत्रों से भी आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड जुटा रही है,