सतना। रामपुर बाघेलान तहसील अंतर्गत ग्राम पैपखरा, पड़िया, केमार और केसौरा के किसानों ने अपनी कृषि भूमि को बचाने के लिए सांसद गणेश सिंह और जिला कलेक्टर से गुहार लगाई है।दरअसल, बेला-गोविंदगढ़ रोड स्थित लिलजी बांध के पास सीमेंट उद्योग स्थापित करने की तैयारी की जानकारी सामने आने के बाद क्षेत्र के किसानों में चिंता और आक्रोश का माहौल है। इसकी भनक लगते ही प्रभावित गांवों के किसान एकजुट होकर आज सतना पहुंचे और सांसद गणेश सिंह एवं कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर अपनी जमीनों का अधिग्रहण नहीं किए जाने की मांग की। एड. केबी सिंह लक्ष्मण रावत बद्री दहिया राम कलेश त्रिपाठी रामसनेही सिंह मिथला प्रसाद विश्वकर्मा शिवेंद्र सिंह रामानंद सिंह अरूण पाण्डेय सहित कई लोग रहे मौजूद