जबलपुर।** संस्कारधानी में मां नर्मदा के प्रति श्रद्धा और सनातन संस्कृति की आस्था को समर्पित भव्य नर्मदा परिक्रमा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। श्री नर्मदा संकीर्तन परिक्रमा समिति के तत्वावधान में कार्तिक मास की पावन बैकुंठ चतुर्दशी पर महर्षि गौतम आश्रम, गोपालपुर, भेड़ाघाट से इस दिव्य यात्रा का शुभारंभ होगा। जगद्गुरु स्वामी राघव देवाचार्य महाराज के नेतृत्व में निकलने वाली इस परिक्रमा में 108 ध्वजों के साथ श्रद्धालु हरिनाम संकीर्तन करते हुए शामिल होंगे।परिक्रमा की तैयारियों के क्रम में कल्याण मंदिर, कछियाना में वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक विधि-विधान के साथ आमंत्रण पत्रक का पूजन-अर्चन किया गया। इस मांगलिक अनुष्ठान में समिति के संस्थापक पं. मनमोहन दुबे एवं अध्यक्ष देवेंद्र त्रिपाठी ने विधिवत पत्रक पूजन संपन्न कराया।समिति के सचिव देवेंद्र नेमा ने बताया कि बैकुंठ चतुर्दशी पर 108 ध्वजों के साथ हरिनाम संकीर्तन करते हुए मां नर्मदा के भक्त इस यात्रा में सहभागी बनेंगे। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष देवेंद्र त्रिपाठी, उपाध्यक्ष मोहित तिवारी, सचिव देवेंद्र नेमा, संयोजक संजय गौतम, सह संयोजक सत्यप्रकाश नामदेव, शंकर नामदेव, नरेश कर, विशाल पांडे, ग्रामीण संगठन प्रमुख नितिन चौबे, अतुल कुमार पटेल, मोहित कुमार लोधी, आदेश दीक्षित, पवन जायसवाल, अभिलाषा साहू, अलका साहू, विमला साहू, पुष्पा पटेल, मीरा पटेल, उर्मिला सेन, पारु दुबे सहित अन्य पदाधिकारी एवं श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।