GST के नए नियमों और TallyPrime की उपयोगिता पर जगदलपुर में होगी विशेष परिचर्चा,पीसी प्लेनेट के संस्थापक एवं एमडी नितिन जैन देंगे व्याख्यान,

जगदलपुर। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की सेंट्रल इंडिया रीजनल काउंसिल (CIRC) के अंतर्गत जगदलपुर CPE चैप्टर द्वारा 12 नवंबर को दीपावली मिलन समारोह 2026 का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर GST के नए नियमों एवं नवीन TallyPrime की व्यावहारिक उपयोगिता पर विशेष परिचर्चा आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम शाम 3:30 बजे से शगुन फार्म्स, जगदलपुर में होगा।परिचर्चा के लिए जबलपुर की प्रतिष्ठित संस्था पीसी प्लेनेट के संस्थापक एवं मैनेजिंग डायरेक्टर नितिन जैन को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। वे चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को GST के नवीनतम प्रावधानों, अनुपालन संबंधी महत्वपूर्ण पहलुओं तथा TallyPrime के आधुनिक फीचर्स की जानकारी देंगे।सत्र में बताया जाएगा कि किस प्रकार नई तकनीक और ऑटोमेशन के माध्यम से अकाउंटिंग, बैंक रिकंसिलिएशन, GST अनुपालन एवं व्यावसायिक प्रक्रियाओं को अधिक सरल, तेज और प्रभावी बनाया जा सकता है। साथ ही आधुनिक अकाउंटिंग सॉफ्टवेयर के व्यावहारिक उपयोग और बदलते व्यावसायिक परिवेश में तकनीक की बढ़ती भूमिका पर भी चर्चा होगी।आयोजन का उद्देश्य चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को GST के बदलते नियमों और आधुनिक तकनीकी समाधानों से अवगत कराना तथा उनके कार्यों की दक्षता बढ़ाने में तकनीक की उपयोगिता समझाना है।कार्यक्रम में दीपावली मिलन समारोह के माध्यम से CA समुदाय के सदस्यों को आपसी मेल-मिलाप, व्यावसायिक संवाद और ज्ञान के आदान-प्रदान का अवसर भी मिलेगा। समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में दीपावली की खुशियां साझा करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का समापन रात्रिभोज के साथ होगा।कार्यक्रम के संयोजक CA विवेक सोनी एवं सह-संयोजक CA नीरव मोटीवाला हैं। दोनों के मार्गदर्शन में आयोजन की तैयारियां की जा रही हैं। आयोजकों ने CA समुदाय के सदस्यों से समारोह में शामिल होकर इस आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।