जबलपुर। योगेश्वर भगवान यशोदा नन्दन श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव 4 सितंबर शुक्रवार को नगर में हर्षोल्लास के साथ पूरी श्रद्धा और आस्था से मनाया गया। इस अवसर पर नगर के श्री राधाकृष्ण मंदिरों में जन्मोत्सव कार्यक्रम के साथ-साथ धार्मिक अनुष्ठान भी आयोजित किये गये। नगर में परम्परानुसार श्री सनातन धर्म महासभा जबलपुर के तत्वावधान में नटखट नंदकिशोर की शोभायात्रा निकाली गई। दोपहर 2 बजे सनातन चौक (पुराना बस स्टेण्ड) से यह शोभायात्रा प्रारंभ हुई, जो नयमाभिराम झांकियों के साथ नगर के परम्परागत मार्गों से होती हुई त्रिमूर्ति मंदिर भानतलैया में धर्मसभा में परिणित होकर पूर्ण हुई। शोभायात्रा का नेतृत्व नरिंसह पीठाधीश्वर स्वामी नरसिंह देवाचार्य ने किया। डेढ़ किलोमीटर लंबी इस भव्य शोभायात्रा में जबलपुर के मथुरा, वृंदावन की झलक दिखलाई।
शोभायात्रा में 51 झांकियां शामिल थीं। श्री राधा कृष्ण की लीला पर आधारित झांकियों ने दर्शकों का मन मोहा। श्री गणेश मंदिर, जगदीश मंदिर न्यास द्वारा निकाली गई चार चलित झांकियां चर्चा का विषय रहीं। श्रीकृष्ण जरासंध युद्ध, क्षीरसागर में शैय्या पर विश्राम करते श्री विष्णुजी, राधा कृष्ण, श्री गणेश की जीवंत झांकियां जनाकर्षण का केन्द्र रही।
इन संस्थाओं की शामिल रहीं झांकियां…..
शोभायात्रा में श्रीकृष्ण मंदिर गोरखपुर से 6 झांकियां, यादव समाज जबलपुर की 8 झांकियां, श्रीकृष्ण मंदिर गीता भवन ओमती से 4 झांकियां, जगदीश मंदिर गढ़ाफाटक से 4 झांकियां, गोपाल लाल जी मंदिर हनुमानताल से 6 झांकियां, झूलेलाल मंदिर भरतीपुर से 2 झांकियां, श्री राम मंदिर मदनमहल से 2 झांकियां, खेरमाई लक्ष्मीनारायण मंदि अग्रवाल कालोनी से 1 झांकी, रामायण मानस मंडल गढ़ा विश्वकर्मा समाज, अग्रवाल समाज, साहू समाज, नामदेव समाज व मांझी समाज विशाल जनसमूह के साथ शोभायात्रा में शामिल हुआ। शोभायात्रा दोपहर 2 बजे मोटर स्टैण्ड से प्रारंभ होकर नगर निगम चौक, मालवीय चौक, गंजीपुरा, बड़ा फुहारा, कोतवाली, मिलौनीगंज, गोपालाल जी मंदिर हनुमानताल, बड़ी खेरमाई मंदिर होते हुये त्रिमूर्ति मंदिर भानतलैया पर धर्म सभा के बाद संपन्न हुई।
अखाड़ों का हैरतअंगेज प्रदर्शन….
शोभायात्रा में विभिन्न अखाड़ों द्वारा किया जाने वाला हैरतअंगेज प्रदर्शन जनाकर्षण का केन्द्र रहा। फकीरचंद अखाड़ा, नवयुवक व्यायामशाला सहित आधा दर्जन अखाड़ों का प्रदर्शन सराहनीय रहा। वहीं श्रीकृष्ण मंदिर गोरखपुर, श्रीकृष्ण मंदिर छोटी ओमती और श्री राम मंदिर मदन महल की भजन मंडलियों ने पूरा वातावरण कृष्णमय कर दिया।
ये रहे उपस्थित……
लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, विधायक लखन घनघोरिया, पूर्व विधायक विनय सक्सेना, पूर्व विधायक संजय यादव, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, भाजपा नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, कांग्रेस नेता दिनेश यादव, नगर अध्यक्ष सौरभ शर्मा, कमलेश यादव, यादव महासभा के भारत सिंह यादव, पूर्व विधायक संजय यादव, जेडी अध्यक्ष संदीप जैन, कांग्रेस नेता कमलेश रावत, श्याम साहनी, गुलशन मखीजा, डॉ.अखिलेश गुमास्ता, डॉ.सुधीर अग्रवाल, कैलाश साहू, पार्षद हर्षित यादव, राधेश्याम साहू, दीपक साहू, जोगेश भाटिया, अशोक मनोध्या, देवेन्द्र नेमा, पंडित मनमोहन दुबे, पप्पन मिश्रा, विन्धेश भापकर, वासुदेव शास्त्री, अशोक मनोध्या, आदि उपस्थित रहे।
शोभायात्रा का जगह जगह स्वागत……
शोभायात्रा मार्ग पर जगह जगह स्वागत मंच लगाए गये थे। तीन पत्ती चौक पर नगर भाजपा की ओर से शोभायात्रा का स्वागत किया गया। मालवीय चौक पर समरसता सेवा संगठन और मालवीय चौक मित्र मंडल की ओर से संदीप जैन गुड्डा, श्रीकांत साहू, उज्जवल पचौरी, संतोष झारिया आदि ने शोभा यात्रा का स्वागत किया। इसके अलावा साहू समाज, यादव समाज, कुशवाहा समाज द्वारा भी शोभायात्रा का स्वागत किया गया। घमंडी चौक पर कांग्रेस के महामंत्री मनोज नामदेव द्वारा उत्कृष्ट झांकियों को सम्मानित किया गया। वहीं शोभायात्रा में शामिल जनप्रतिनिधियों और संत महात्माओं का अंग वस्त्र से स्वागत किया गया। इस अवसर पर विधायक लखन घनघोरिया, नगर अध्यक्ष सौरभ शर्मा, पार्षद हर्षित यादव, संतोष पंडा, अमरीष मिश्रा, पूर्व विधायक विनय सक्सेना, प्रिंस सलूजा, राजकुमार गुप्ता आदि उपस्थित रहे। बड़े फुहारे पर नर्मदा महाआरती के संस्थापक डॉक्टर सुधीर अग्रवाल, भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक शरद अग्रवाल, एडवोकेट सचिन अग्रवाल आदि ने शोभायात्रा का स्वागत किया। लगातार 46 वें वर्ष निकाली गई।
चैतन्य महाप्रभु संकीर्तन मंडल…………
श्री चैतन्य महाप्रभु संकीर्तन मंडल जबालिपुरम द्वारा जगदीश मंदिर गढ़ाफाटक से दोपहर सजीव चलित झाकियों के साथ भव्य संकीर्तन शोभा यात्रा निकाली जाकर,श्री सनातन धर्म महासभा के मुख्य शोभा यात्रा में सम्मलित हुआ। जहां संकीर्तनाचार्य पंडित मनमोहन दुबे, मंडल के संयोजक देवेंद्र नेमा, ज्योतिषाचार्य देवेंद्र त्रिपाठी, सत्यप्रकाश नामदेव, प्रभाकर चतुर्वेदी, अमित विश्नोई, पप्पू चौबे, मोहित तिवारी, विशाल पंडया, आदि उपस्थित रहे।