जबलपुर। मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड एवं होम स्टे ओनर्स वेलफेयर सोसाइटी, म.प्र. के संयुक्त तत्वाधान में आज होटल कल्चुरी रेसीडेंसी, सिविल लाइन, जबलपुर में संभाग स्तरीय होम स्टे, फार्म स्टे, ग्राम स्टे एवं बेड एंड ब्रेकफास्ट पंजीयन शिविर एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जबलपुर, कटनी, उमरिया, मंडला, डिंडोरी एवं नरसिंहपुर जिलों से आए 50 से अधिक होम स्टे / एयर बी एंड बी संचालकों ने भाग लिया।
कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में टूरिज्म बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि म.प्र. शासन की होम स्टे योजना 2010 (संशोधित 2026) के तहत अपने घर के 1 से 8 कमरों को होम स्टेफार्म स्टे एवं बी एंड बी के रूप में पंजीकृत कर पर्यटक ठहरा सकते हैं। पंजीकृत इकाइयों को एयरबीएनबी, मेकमायट्रिप एवं एमपी टूरिज्म की वेबसाइट पर निःशुल्क लिस्टिंग, प्रशिक्षण एवं मार्केटिंग सहायता दी जाती है। शिविर में इकाई धारकों को मौके पर ही पंजीयन मार्गदर्शन किया गया एवं दस्तावेजों का परीक्षण किया गया।
सोसाइटी के अध्यक्ष ने बताया कि इस योजना से मध्य प्रदेश के अभी तक करीब 600 परिवार को लाभ मिल रहा है जिसमें अनेक आर्थिक लाभ विशेष प्रशिक्षण एवं ट्रेवल मार्ट, में इन इकाइयों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भाग लेने पर आर्थिक सहयोग पर्यटन बोर्ड द्वारा प्रदान किया जाता है।
कार्यक्रम में उप संचालक जनसंपर्क जबलपुर एम एस उइके जिम्मेदार पर्यटन के जानकार नवनीत माहेश्वरी से मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड से प्रबन्धक प्रदीप दीक्षित, परियोजना सहायक परमेंद्र रावत,होम स्टे ऑनर्स वेलफेयर सोसाइटी मध्य प्रदेश के अध्यक्ष शरद दीक्षित, कोषाध्यक्ष आशीष गुप्ता ,सदस्य मनोज राय क्षितिज जायसवाल, अक्षय तिवारी, हर्ष मलैया, अनिल कुशवाहा, एवं जबलपुर डिंडोरी नरसिंहपुर कटनी इत्यादि स्थानों के संपत्ति धारकों ने योजना की जानकारी प्राप्त की।