जबलपुर। यशोदानंदन श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर निकाली जाने वाली शोभायात्रा की तैयारियां सभी मंदिरों में पूर्ण कर ली गई है। विभिन्न मंदिरों में संपन्न हुई बैठकों के अनुसार श्रीकृष्ण लीलाओं से संबंधित झांकियां बन चुकी हैं। उक्त झांकियां आज 4 सितंबर शुक्रवार को दोपहर 2 बजे मोटर स्टैंड से निकाली जाएगी।
इस वर्ष भी वृन्दावन जैसे स्वरुप की झांकियों सहित यह आकर्षक शोभायात्रा डॉ स्वामी नरसिंहदास महाराज के सान्निध्य में प्रारंभ होगी। महासभा के अध्यक्ष श्याम साहनी ने जानकारी दी कि इस वर्ष मंदिरों द्वारा सजीव झांकियां का प्रदर्शन भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं पर केंद्रित होगा तथा कृष्ण की नीति किस प्रकार अनुकरणीय है, परिलक्षित करेगी। इस वर्ष लगभग 51 झांकियां शोभायात्रा में शामिल होंगी। शोभायात्रा का नेतृत्व नरसिंह दास करेंगे।
इन मंदिरों का योगदान…….
श्रीकृष्ण मंदिर गोरखपुर से 11 झांकियां, श्रीकृष्ण मंदिर छोटी ओमती से 5 झांकियां, यादव समाज से 6 झांकियां, श्री जगदीश मंदिर गढ़ाफाटक से 7 झांकियां, श्री झूलेलाल मंदिर भरतीपुर से 2 झांकियां, श्री राम मंदिर मदन महल से 3 झांकियां, श्री गोपाल लाल जी मंदिर हनुमानताल से 6 झांकिया, श्री चैतन्य महाप्रभु संकीर्तन मंडल, श्री जयकृष्णी सभा बाई का बगीचा से 3 झांकियां,के अलावा श्री गीताधाम नरसिंह मंदिर से बटुक ब्राम्हण श्री श्याम महिला मंडल की संकीर्तन मंडली, गढ़ा रामलीला समिति, गोविंदगंज रामलीला समिति, विश्वकर्मा समाज, कल्याणिका परिवार, समंवय परिवार, राम अवेयरनेस मूवमेंट, बनवासी चेतना आश्रम, महेश्वरी मंडल, गायत्री परिवार, बल्लभचार्य सेवा मंडल आदि अनेक धार्मिक, सामाजिक संस्थाएं इस शोभायात्रा में शामिल होंगी। प्राय: सभी समितियों के साथ बैठक दल चाचर नृत्य टोलियां, भजन मंडलियां, अखाड़ों का प्रदर्शन आकर्षक का केन्द्र होंगे।
शोभायात्रा मार्ग……
दोहपर 2 बजे पुराना मोटर स्टैंड (सनातन चौक) से प्रारंभ होकर, मालवीय चौक, गंजीपुरा, बड़ा फुहारा, कमानिया गेट, मिलौनीगंज, हनुमानताल, गोपाल लाल जी मंदिर, बड़ी खेरमाई मंदिर होते हये भानतलैया स्थित त्रिमूर्ति मंदिर में धर्म सभा के बाद समाप्त होगी।
लगातार 30 वर्षों से श्री चैतन्य महाप्रभु संकीर्तन प्रचार प्रसार मण्डल द्वारा जगदीश मंदिर गढ़ाफाटक की झांकी का नेतृत्व करते हुये ‘हरे कृष्णा, कृष्णा-कृष्णा हरे-हरे, हरे राम हरे राम, राम-राम हरे-हरे’ के महामंत्र का 108 रागों में धुन करते हुये गाजेबाजे के साथ निकलेंगे। यात्रा जगदीश मंदिर गढ़ाफाटक से प्रारंभ होकर दोपहर 2 बजे मोटर स्टेंड पहुंचकर मुख्य जुलूस में सम्मिलित होगी। प्रचार प्रसार मंडल के संचालक पं.मनमोहन दुबे (संकीर्तनाचार्य) ने बताया कि संकीर्तन मंडल में नरसिंहपुर, मंडला, डिंडोरी, पनागर, शहपुरा, कटंगी के भगत भगवान का अमृत पान प्राप्त करेंगे।
उपस्थिति की अपील…..
शोभायात्रा में शामिल होने की अपील अध्यक्ष श्याम साहनी, डॉ.पवन स्थापक, कमला मालपाणी, सुनीता चावला, डॉ. वाणी आहलुवालिया, जेडी अध्यक्ष संदीप जैन, डॉ.जितेंद्र जामदार, कैलाश रजनी साहू, आभा दीपक साहू, अनिल तिवारी, संजय यादव, पप्पन मिश्रा, डॉ. सुधीर अग्रवाल, मनमोहन दुबे, विध्येश भापकर, संजय यादव, दिनेश यादव, भारत सिंह यादव, श्रीमती विनीता यादव, अशोक मनोध्या, अखिलेश गुमाश्ता, लोकराम कोरी, राजेंद्र पासी, जगदीश साहू, डॉ.एचपी तिवारी आदि ने उपस्थिति की अपील की हैं।
कांग्रेस का मंच करेगा सम्मान……….
बड़े फुहारा के समीप घमंडी चौक पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के मंच से युवा नेता मनोज नामदेव के संयोजन में शोभायात्रा में शामिल संतो और गणमान्य नागरिकों का सम्मान किया जाएगा। महामंत्री मनोज नामदेव ने ईएमएस को बताया कि उत्कृष्ट झांकियों को पुरुस्कृत किया जाएगा। इस अवसर पर विधायक लखन घनघोरिया, पूर्व मंत्री तरुण भनोत, पूर्व विधायक विनय सक्सेना, संजय यादव, के अलावा कांग्रेस नेता दिनेश यादव और सौरभ शर्मा, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष मनीष मिश्रा भी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में उपस्थिति की अपील मनोज नामदेव, गौरव नामदेव, प्रिंस सलूजा, रामकुमार गुप्ता, हर्षित यादव आदि ने की है।