चाकू अड़ाकर छात्र से चेन लूटी, मोबाइल भी छीना

जबलपुर। शहर में छात्रों को निशाना बनाकर लूट और झपटमारी की दो वारदात सामने आई हैं। रामपुर छापर रोड पर कोचिंग से घर लौट रहे कक्षा 11वीं के छात्र को दो युवकों ने चाकू अड़ाकर उसके गले से चांदी की चेन लूट ली। वहीं रांझी क्षेत्र में तीन स्कूटी सवार बदमाश इंजीनियरिंग छात्र का मोबाइल झपटकर फरार हो गए। दोनों मामलों में पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी गोरखपुर पुलिस के मुताबिक रामपुर निवासी यशोधन अग्निहोत्री विजडम वैली स्कूल में कक्षा 11वीं का छात्र है। उसने शिकायत में बताया कि 20 अगस्त की शाम करीब 4.15 बजे वह साइकिल से आकाश कोचिंग से गोरखपुर की ओर जा रहा था। केशरवानी स्वीट्स, रामपुर के पास पहुंचते ही ग्रे रंग की एक्टिवा सवार दो युवक उसके सामने आ गए।आरोपियों ने उसका बैग खींचा, जिससे वह रुक गया। इसी दौरान एक युवक ने उसके गले पर चाकू अड़ा दिया और गले में पहनी चांदी की चेन खींच ली। इसके बाद दोनों आरोपी एक्टिवा से फरार हो गए। छात्र की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।मोबाइल पर बात करते जा रहा था छात्र, पीछे से झपटादूसरी वारदात रांझी थाना क्षेत्र में शोभापुर ब्रिज के पहले हुई। अधारताल निवासी अनिरुद्ध पांडे इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ाई करता है। उसने पुलिस को बताया कि 20 अगस्त की शाम करीब 6.30 बजे वह कॉलेज से साइकिल पर अपने कमरे की ओर जा रहा था। इस दौरान वह मोबाइल पर बात कर रहा था और उसका दोस्त रामसुमिरन गर्ग भी साथ था।शोभापुर ब्रिज के पहले तिराहे पर पहुंचते ही पीछे से सफेद रंग की स्कूटी पर सवार तीन अज्ञात युवक आए। आरोपियों ने झपट्टा मारकर उसके हाथ से मोबाइल छीन लिया और अधारताल की ओर भाग गए। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर स्कूटी सवार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।