जीएसटी के नए नियमों और टैलीप्राइम के फीचर्स पर कार्यशाला आयोजित

जबलपुर। जीएसटी के बदलते नियमों और व्यावसायिक कार्यप्रणाली को अधिक सरल एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से मध्यभारत के अग्रणी टैली सेवा प्रदाता पीसी प्लेनेट द्वारा जबलपुर में टैली कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें शहर के प्रमुख व्यावसायिक संस्थानों के अकाउंटेंट, कारोबारी प्रतिनिधियों एवं अन्य प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।कार्यशाला में टैली एक्सीलरेटर स्वतंत्र सिंह ने वर्तमान व्यावसायिक परिदृश्य और जीएसटी के नए नियमों के अनुरूप टैलीप्राइम के नवीनतम रिलीज 7.2 की उपयोगिता पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने लाइव डेमो के माध्यम से बताया कि टैलीप्राइम के नए फीचर्स किस तरह अकाउंटिंग, जीएसटी अनुपालन और दैनिक व्यावसायिक कार्यों को अधिक आसान, तेज और व्यवस्थित बना सकते हैं। प्रतिभागियों को सॉफ्टवेयर की नई सुविधाओं और उनके व्यावहारिक उपयोग की जानकारी भी दी गई।
इस अवसर पर पीसी प्लेनेट के मुख्य प्रबंध निदेशक नितिन जैन ने कहा कि टैलीप्राइम 7.2 में शामिल नए फीचर्स न केवल अकाउंटेंट्स, बल्कि व्यावसायिक प्रबंधन से जुड़े लोगों के कामकाज को भी अधिक सुविधाजनक बनाएंगे। बदलते व्यावसायिक परिवेश में नवीनतम तकनीक के साथ कदमताल करना समय की आवश्यकता है। पीसी प्लेनेट अपने ग्राहकों को आधुनिक तकनीकी समाधानों से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयासरत है।कार्यक्रम में टैली सॉल्यूशंस बेंगलुरु के बिजनेस मैनेजर राकेश गुप्ता एवं कुलदीप सोनी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने प्रतिभागियों से सीधे संवाद कर उनकी व्यावसायिक एवं तकनीकी समस्याओं को समझा और उनके समाधान के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिया।कार्यक्रम का संचालन पीसी प्लेनेट की रिलेशनशिप मैनेजर पलक चौरसिया ने किया। अंत में कंपनी के सीनियर मैनेजर अमित कदम ने अतिथियों एवं सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य व्यापारिक संस्थानों एवं अकाउंटेंट्स को जीएसटी के नए प्रावधानों, आधुनिक तकनीक और टैलीप्राइम के नवीनतम फीचर्स से अवगत कराकर उनकी कार्यक्षमता एवं उत्पादकता में वृद्धि करना रहा।