जबलपुर। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी एसयूवी स्कार्पियो-एन को कई नए और अत्याधुनिक फीचर्स के साथ और भी प्रीमियम एवं स्मार्ट बना दिया है। स्टार ऑटोमोबाइल्स, जबलपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान महिंद्रा के अधिकारियों ने स्कार्पियो-एन में जोड़े गए नए फीचर्स की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर महिंद्रा रीजनल ऑफिस से एएसएम सेल्स देव यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम में स्टार ऑटोमोबाइल्स के डायरेक्टर रेवत सिंह, सीईओ मनीष तिवारी, जनरल मैनेजर शैलेंद्र पांडेय एवं सेल्स हेड संत सिंह सहित संस्था के वरिष्ठ अधिकारी एवं शहर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।