सिविक सेंटर को व्यवस्थित करने  रणनीति बनाकर होगा क्रियान्वन: संदीप जैन

जबलपुर। जबलपुर विकास प्राधिकरण द्वारा सिविक सेंटर योजना क्रमांक 18, विकास बाजार एवं चौपाटी क्षेत्र को व्यवस्थित, स्वच्छ एवं और सर्वसुविधायुक्त बनाने के उद्देश्य से सकारात्मक चर्चा लीजधारियों, व्यापारियों, संस्थान प्रमुखों एवं चौपाटी के दुकानदारों से तीन दिवसीय विस्तृत बैठकों के माध्यम से हुई जिसमें सभी अपेक्षितजनों ने अपने सुझाव दिए, हमारी प्राथमिकता है कि तीन दिवसीय विस्तृत बैठक के पश्चात् सिविक सेंटर को व्यवस्थित बनाने नगर निगम, जिला एवं पुलिस प्रशासन से समन्वय स्थापित कर, रणनीति बनाकर जेडीए के समक्ष आये विषयों का क्रियान्वन होगा यह बात जबलपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संदीप जैन समस्त लीजधारियों, व्यापारियों, संस्थान संचालकों के साथ आयोजित तीन दिवसीय बैठक के समापन दिवस पर कही ।

गौरतलब है कि जबलपुर विकास प्राधिकरण सिविक सेंटर को पूर्ण विकसित करने हेतु लगातार कार्ययोजना तैयार कर रहा है जिसके अंतर्गत विगत तीन दिनों से लीजधारियों, व्यापारियों एवं संस्थान प्रमुखों की बैठक की गई है आज बैठकों के समापन दिवस पर जेडीए अध्यक्ष श्री संदीप जैन की अध्यक्षता में जबलपुर विकास प्राधिकरण के मीटिंग हॉल में उपाध्यक्ष प्रशांत केशरवानी, प्रभारी सीईओ संजय खरे की उपस्थिति में सभी अपेक्षितजनों ने अपने सुझाव प्रस्तुत किए।

इस अवसर पर श्री संदीप जैन ने कहा कि नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना एवं ठोस कार्ययोजना तैयार की गई है, सिविक सेंटर एवं विकास बाजार की रखरखाव सुरक्षा और दैनिक संचालन हेतु व्यापारियों व लीजधारियों की एक पंजीकृत समिति , व्यापारी कल्याण संघ गठित करने का निर्णय लिया गया है जो जेडीए के साथ मिलकर समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान करेगी,  साथ ही अतिक्रमण पर सख्त रुख अपना कर मेजनाइन कॉरिडोर, लिफ्ट स्थान, सार्वजनिक बाथरूम और फुटपाथों पर किए गए स्थाई-अस्थाई अतिक्रमण को तत्काल हटाने के निर्देश जारी किए गए हैं, तय शर्तों का उल्लंघन करने वालों को नोटिस जारी कर समय सीमा में कार्यवाही की जाएगी।

जेडीए अध्यक्ष श्री संदीप जैन ने कहा कि पार्किंग एवं यातायात प्रबंधन भी हमारी प्राथमिकता है सिविक सेंटर क्षेत्र में समदड़िया मॉल के पास अवैध पार्किंग स्थल और मुख्य सड़क पर लगने वाले ठेलों पर अंकुश लगाया जाएगा चार पहिया वाहनों हेतु मल्टीलेवल पार्किंग का उपयोग बढ़ाने तथा ब्लॉकों के अनुसार पृथक पार्किंग बनाने पर सहमति बनी है।

श्री संदीप जैन ने कहा कि विगत तीन दिनों में जेडीए ने विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर सभी लीजधारियों, व्यापारियों से सुझाव प्राप्त हुए सभी बिंदुओं को दृष्टिगत रखकर अनेक महत्वपूर्ण बिंदु प्रकट हुए है, मेंटेनेंस हेतु सोसाइटी का गठन होगा, ड्रेनेज सिस्टम एवं यातायात का सुधार कर छतों और नालियों की नियमित सफाई एवं ड्रेनेज व्यवस्था हेतु कार्य किए जाएंगे जल भराव एवं यातायात नियंत्रण हेतु परामर्श कर व्यवस्था लागू की जाएगी, सभी ब्लॉक में पानी की टंकियां की सफाई एवं ब्लॉक में गठित समिति द्वारा नियमित बैठक की जाएगी साथ ही सिविक सेंटर परिसर में अ सामाजिक तत्वों के जमाबड़े एवं अवैध गतिविधियों को नियंत्रित करने हेतु पुलिस प्रशासन के सहयोग से कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

श्री संदीप जैन ने कहा कि जबलपुर विकास प्राधिकरण की प्राथमिकता क्षेत्र का समुचित विकास कर व्यवस्थित एवं मूलस्वरूप प्रदान करना है, सिविक सेंटर व्यवस्थित होने के कारण क्षेत्रीय नागरिकों सहित जबलपुर की जनता को पुनः शहर के मुख्य बाजार में सब सुविधाएं प्राप्त होगी यही हमारा प्रयास है।

, पार्किंग एवं अतिक्रमण की समस्या का ठोस समाधान आवश्यक*

जेडीए अध्यक्ष श्री संदीप जैन ने कहा कि सिविक सेंटर क्षेत्र में आवागमन की दृष्टिकोण से यातायात का प्रबंध अति आवश्यक है साथ ही पार्किंग एवं स्थाई व अस्थाई अतिक्रमण की समस्याओं का ठोस समाधान भी जरूरी है क्योंकि सिविक सेंटर क्षेत्र में पर्याप्त स्थान के बावजूद भी अवस्थित पार्किंग के कारण जबलपुर की जनता को परेशानी का सामना करना पड़ता है यही कारण है कि इन समस्याओं का स्थाई निदान आवश्यक है।

*सामूहिक संवाद, सबकी सहभागिता मूल स्वरूप की पुनः स्थापना*

समस्याओं के त्वरित एवं आपसी निराकरण हेतु माह में 1 दिन लीजधारियों व्यापारियों की संयुक्त बैठक आवश्यक रूप से आयोजित की जाएगी सबकी सहभागिता हेतु समिति के माध्यम से सभी हितग्राही मिलकर परिसर की स्वच्छता सुरक्षा और रखरखाव की जिम्मेदारी समन्वय बनाकर सुनिश्चित करेंगे सिविक सेंटर और विकास बाजार को मूल स्वरूप में लाने हेतु स्वच्छ सुंदर और सर्व सुविधा युक्त बनाने के लिए चरणबद्ध तरीके से ठोस कदम उठाएंगे।