अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस एवं सम्मान समारोह

जबलपुर। सहकार भारती महानगर इकाई जबलपुर के द्वारा अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस 2026 पर शांतिपूर्ण विश्व के लिए सहकारिताएं विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में सहकार भारती मध्य प्रदेश के  प्रदेश अध्यक्ष श्री राकेश चौहान जी ,कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ यतीश जैन पूर्व राष्ट्रीय मंत्री सहकार भारती एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती हरनीत कौर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सहकार भारती की उपस्थिति में संपन्न हुआ। मुख्य वक्ता डॉ यतीश जैन के द्वारा अपने उद्बोधन में व्यक्त किया गया की संयुक्त राष्ट्र के अनुसार विश्व में लगभग 30 लाख सहकारी संस्थाएं कार्य कर रहे है मल्टीनेशनल कंपनियों से अधिक रोजगार सहकारी संस्थाओं में उपलब्ध है। यह तथ्य यह दर्शाता है कि सहकारिता विश्व का सबसे बड़ा जन आधारित सामाजिक एवं आर्थिक संगठन है। यूनाइटेड नेशन के द्वारा वर्ष 2026 की थीम शांतिपूर्ण विश्व के लिए सहकारी संस्थाएं  की उपयोगिता,अवसर, आर्थिक सुरक्षा और पारस्परिक विश्वास के संबंध में तथ्यात्मक विवेचना की गई। मुख्य अतिथि  राकेश चौहान प्रदेश महामंत्री सहकार भारती के द्वारा बताया गया कि सहकारिता आंदोलन में भारत की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि भारत में 8 लाख से अधिक सहकारी समिति है और भारत सरकार के द्वारा सहकारिता की दिशा में नित्य नवाचार किया जा रहे हैं ,वही सहकार भारती सहकारिता आंदोलन को सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान के उपकरण के रूप में उपयोग करने की दिशा में लोगों को प्रोत्साहित कर रही है। विशिष्ट अतिथि श्रीमती हरनीत कौर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य के द्वारा भी सहकारिता के महत्व पर अपनी बात रखी गई। कार्यक्रम का संचालन सहकार भारती जबलपुर महानगर इकाई के संगठन प्रमुख अमिताभ भारती एडवोकेट के द्वारा एवं आभार प्रदर्शन सहकार भारती  महानगर इकाई के अध्यक्ष संदीप अवस्थी के द्वारा किया गया।सहकार भारती मध्य प्रदेश के द्वारा महानगर की प्रमुख सहकारी संस्था जो 50 वर्ष से अधिक समय से अपनी सेवाएं दे रही है उसके लिए ऑर्डनेंस फैक्ट्री खमरिया जबलपुर की सहकारी समिति को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया ।कार्यक्रम में  विभाग प्रमुख रामकृष्ण यादव , जिला मंत्री एडवोकेट सत्येंद्र जैन ,सह- संगठन प्रमुख चिंतामणि  पूर्व विधायक दुलीचंद , अखिलेश दीक्षित नितेंद्र सिंह राजपूत, गंगा प्रसाद तिवारी लालू प्रसाद दुबे ,आभा चौरसिया बासुदेव जी, प्रतीक अरमरकर दिनेश सैनी, डॉ राकेश कुशवाहा चक्रेश अहिरवार,ऋषभ निगम आदि उपस्थित रहे।