देशी पिस्टल और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

जबलपुर  ग्वारीघाट थाना पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर उमाघाट की सीढ़ियों के नीचे घेराबंदी कर पुलिस ने आकाश उर्फ अक्कू बर्मन (21) निवासी गोरखपुर को पकड़ा। तलाशी में उसकी कमर से एक देशी पिस्टल और मैगजीन में लोड एक कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने हथियार जब्त कर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत मामला दर्ज किया है। हथियार कहां से और किस उद्देश्य से लाया गया था, इसकी पूछताछ जारी है।