जबलपुर। सुरसंगिनी ग्रुप द्वारा शनिवार को शहीद स्मारक प्रेक्षागृह में “रहे न रहे हम” संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की परिकल्पना एवं संयोजन सुधीर श्रीवास्तव और सार्थक यादव ने किया, जबकि ध्रुव मुखर्जी एवं राकेश चौरसिया के मार्गदर्शन में आयोजन को सफल बनाया गया।ऑल इंडिया रेडियो की उद्घोषिका शबनम मसीह के प्रभावी मंच संचालन और सार्थक यादव व उनकी टीम के संगीत संयोजन ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया। खचाखच भरे प्रेक्षागृह में पुराने फिल्मी गीतों की प्रस्तुतियों पर श्रोताओं ने तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम में ध्रुव मुखर्जी, शर्मिला मुखर्जी, डॉ. अनामिका श्रीवास्तव, नीतू शर्मा, राकेश चौरसिया, सुधीर श्रीवास्तव, रूचिरा श्रीवास्तव, मीनल चौधरी, प्रीत श्रीवास्तव, नायरा दुबे, निखिल यादव, डॉ. ललित श्रीवास्तव, पंकज दुबे, संदीप सिंह, डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव एवं मुर्गेश पिल्ले सहित अनेक कलाकारों ने “सो गया ये जहाँ”, “जब कोई बात बिगड़ जाए”, “आदमी मुसाफिर है”, “अजी रूठकर अब कहाँ जाइए” जैसे सदाबहार गीतों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को पुरानी यादों की खूबसूरत दुनिया में पहुंचा दिया।