जबलपुर। शहर के वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) सुकेश चोरड़िया को भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (आईसीएआई-सीआईआरसी) की सीए फर्मों के एकीकरण हेतु समिति का को-ऑप्टेड सदस्य नियुक्त किया गया है। यह समिति देश की चार्टर्ड अकाउंटेंट फर्मों को अधिक सक्षम, प्रतिस्पर्धी एवं सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से कार्य करती है। सीए सुकेश चोरड़िया की इस प्रतिष्ठित समिति में नियुक्ति से युवा पेशेवरों को प्रेरणा मिलेगी तथा राष्ट्रीय स्तर पर जबलपुर का प्रतिनिधित्व और अधिक सशक्त होगा।