रांझी में जल संकट के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस का  प्रदर्शन,

जबलपुर रांझी क्षेत्र में विगत कई दिनों से व्याप्त गंभीर पेयजल संकट एवं टैंकरों के माध्यम से पानी वितरण में हो रहे कथित पक्षपात के विरोध में आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रांझी खमरिया के नेतृत्व में जल शोधन संयंत्र, रांझी पर जनआंदोलन एवं विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया प्रदर्शन के दौरान क्षेत्र के नागरिकों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा क्षेत्र में नियमित एवं समान रूप से पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र की जनता भीषण जल संकट से जूझ रही है, जबकि कुछ टैंकर माफिया चुनिंदा लोगों तक ही पानी पहुंचाकर आम नागरिकों के साथ अन्याय कर रहे हैं।ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रांझी खमरिया के अध्यक्ष आशुतोष वत्स ने कहा कि पानी प्रत्येक नागरिक का मौलिक अधिकार है और यदि शीघ्र ही क्षेत्र की पेयजल समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया तो कांग्रेस पार्टी जनता के साथ मिलकर आंदोलन को और व्यापक रूप देगी।प्रदर्शन कर नगर निगम आयुक्त के नाम ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन से मांग की गई कि रांझी क्षेत्र में नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, टैंकरों के वितरण में पारदर्शिता लाई जाए तथा जल संकट से जूझ रहे नागरिकों को तत्काल राहत प्रदान की जाए।कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक अध्यक्ष आशुतोष वत्स पूर्व पार्षद राजेश यादव महासचिव रविंद कुशवाहा जग्गू विश्वकर्मा नेम सिंह निर्मल चंद जैन राजेंद्र मिश्रा संजू ठाकुर रमेश मोहित पप्पी दुबे राजू कनौजिया नारायण गुप्ता देवेंद्र लखेरा बृजेंद्र तिवारी मनीष बेन सौरभ यादव राहुल चौधरी मोहन सिंह सोनू गुप्ता अंकित पटेल हुकुम जैन मनोज लोधी गोविंद चौधरी मुखर्जी दादा राजा राने के के मिश्रा गोविंद अहिरवार दुर्गेश कुशवाहा जुमान सिंह मुकेश गिरी राकेश चक्रवर्ती राजेश श्रीवास सुनील सराठे चंदन चौधरी अतुल विश्वकर्मा रवि राय सुनील कुशवाहा सरबजीत सिंह मनजीत सिंह विनोद राठौड़ चंदू जैन अनिल सोनकर रतन यादव राज चौधरी अखिल तिवारी धर्मेंद्र पटेल जग्गू जैन आनंद यादव अनिल मिश्रा रोहित समुद्र प्रकाश चंदेल अखिल तिवारी श्रीमती मोनिका सिंह श्रीमती अनुपमा अनुराग विश्वकर्मा रवि कोल एवं क्षेत्र के अनेक कांग्रेसजन, पदाधिकारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।