जबलपुर रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस के अवसर पर रानी दुर्गावती शोध संस्थान एवं अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद् के संयुक्त तत्वावधान में वीर नारी सम्मान समरोह का आयोजन दिनांक 24 जून 2026 को सांय 5 बजे शहीद स्मारक सभागृह गोल बाजार में आयोजित है Iयह सम्मान उन वीर नारियों को प्रदान किया जा रहा है जिनके पति या पुत्र देश की रक्षा के लिए सीमा पर शहीद हुए है Iरानी दुर्गावती शोध संस्थान के अध्यक्ष डॉ. पवन स्थापक ने बताया कि जबलपुर में ऐसी वीर नारीयों की संख्या 12 है और पूरे महाकोशल में ऐसी 43 वीर नारीयों है जिनके पति या पुत्र ने भारत माता के गौरव की रक्षा करने के लिए देश कि सीमा पर अपने प्राणों का बलिदान किया है Iवीरांगना रानी दुर्गावती ने भी मुग़ल काल में मातृभूमि की रक्षा के लिए लड़ते हुए अपने प्राणों का उत्सर्ग किया था I अतः उनके बलिदान दिवस पर यह आयोजन काफी प्रासंगिक है I
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सुश्री अनुसुइया उइके ( पूर्व राज्यपाल छत्तीसगढ़ एवं मणिपुर) और विशिष्ट अतिथि के रूप में जबलपुर लोकसभा के सांसद आशीष दुबे, मेजर जनरल निश्चय रावत,डॉ. सोनल मेहरा उपस्थित रहेंगे I आज सुश्री अनुसुइया उइके (पूर्व राज्यपाल) के जबलपुर आगमन पर रानी दुर्गावती शोध संस्थान के पदाधिकारी डॉ. पवन स्थापक,प्रोफेसर ए. डी. एन. बाजपेई एवं डॉ. विजय आनंद मरावी ने स्वागत किया I