जबलपुर। नागपुर में ग्रीष्मकाल व्यतीत कर रहे आचार्य श्री समयसागर को दिगम्बर जैन पंचायत सभा, जैन नवयुवक सभा, संरक्षिणी सभा के नेतृत्व में दो हजार श्रावक- श्राविकाओं ने श्रीफल भेंट कर जबलपुर में चातुर्मास व्यतीत करते हेतु निवेदन किया। श्रीफल भेंट करने वालों में दिगम्बर जैन पंचायत सभा के अध्यक्ष कैलाशचंद जैन, प्रधानमंत्री – अनिल जैन (गुड्डा)सुजीत माऊ, जैन नवयुवक सभा के आशु (उपाध्यक्ष) मयंक पहलवान (उपाध्यक्ष), पवित्र जैन (मंत्री), अतिशय जैन (मंत्री), संरक्षिणी सभा से आनंद सिंघई, चक्रेश मोदी, सौरभ (नन्हू), पवन चौधरी शामिल थे।