जबलपुर। मंगलवार की दोपहर जब तेज हवाओं के बीच बारिश शुरु हुई तो एमएलबी स्कूल के पास से गुजर रही एक कार पर अचानक पेड़ गिर गया| गनीमत रही कि कार में सवार कार चालक बाल-बाल बच गया| इस हादसे में वहां खड़ी एक अन्य कार भी क्षतिग्रस्त हो गई| प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इस हादसे में कार क्रमांक एमपी 20 जेड 04485 और एक अन्य कार जो वहां पहले से खड़ी थी क्षतिग्रस्त हो गई| इस घटना ने वर्षा पूर्व मेंटनेंस के दावों की कलई भी खोल दी| न कमजोर वृक्ष चिन्हित किए गए और न ही निमार्ण कार्य और न ही पेड़ों की छटांई की गई, जिससे कमजोर वृक्षों की शाखाएं बिजली तारों में गिरी और बिजली व्यवस्था भी छिन्न भिन्न हो गई।