जबलपुर रोटरी क्लब ऑफ जबलपुर संस्कारधानी के पूर्व अध्यक्ष रोटे नितिन जैन को आगामी रोटरी वर्ष 2026-27 हेतु रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3261 के प्रांतपाल रोटे आलम सिंह रूपराह एवं डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी रोटे अजय अग्रवाल द्वारा डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी (मध्यप्रदेश) नियुक्त किया गया है।आपका कार्यकाल 1 जुलाई 2026 से 30 जून 2027 तक रहेगा। वर्तमान में रोटे नितिन जैन रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3261 में डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन – मीडिया के दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन कर रहे हैं। मीडिया एवं जनसंपर्क के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इस नियुक्ति पर डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटे अमित-पल्लवी जायसवाल, पूर्व प्रांतपाल रोटे शशांक रस्तोगी, रोटे रंजीत सिंह सैनी, आगामी प्रांतपाल रोटे भानुप्रताप चौधरी, रोटे नवीन भवसार, रोटरी क्लब संस्कारधानी केरोटरी क्लब संस्कारधानी के संस्थापक अध्यक्ष रोटे अरुण गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष रोटे अशोक गुप्ता, रोटे अरुण गुप्ता, रोटे शैलेष गुलाटी, रोटे अंजुल जैन, आगामी क्लब अध्यक्ष रोटे मनीष बजाज, पूर्व सचिव रोटे शैलेष मिश्रा एवं रोटे जसप्रीत आहूजा सहित अनेक रोटेरियनों ने शुभकामनाएँ एवं बधाई प्रेषित की हैं।