मन की बात किसानों के साथ” कार्यक्रम प्रदेशभर में उत्साहपूर्वक सुना  गया

इंदौर, । भारतीय जनता पार्टी के किसान हितैषी  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव  एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  हेमंत खंडेलवाल  के मार्गदर्शन तथा भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष  जयपाल सिंह चावड़ा जी के नेतृत्व में प्रदेशभर में आयोजित “मन की बात किसानों के साथ” कार्यक्रम उत्साह, उमंग एवं व्यापक जनसहभागिता के साथ संपन्न हुआ।कार्यक्रम के अंतर्गत किसानों ने  प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” के 134वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण एवं अवलोकन किया। प्रदेश नेतृत्व की मंशा के अनुरूप आयोजित इस विशेष अभियान में किसान भाइयों, कृषि विशेषज्ञों, जनप्रतिनिधियों तथा भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।

प्रदेश स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में  राज्यपाल  भोपाल स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव  शुजालपुर में, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  हेमंत खंडेलवाल जी बैतूल में , मध्यप्रदेश भाजपा प्रभारी महेन्द्र सिंह  सनावद तथा भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष  जयपाल सिंह चावड़ा  भोपाल में आयोजित कार्यक्रमों में सम्मिलित हुए एवं किसानों के साथ “मन की बात” कार्यक्रम का श्रवण किया।प्रदेश अध्यक्ष  जयपाल सिंह चावड़ा  के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में किसानों ने प्रधानमंत्री जी द्वारा देश के विकास, आत्मनिर्भर भारत, प्राकृतिक खेती, कृषि नवाचार, जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण तथा ग्रामीण विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विचारों एवं संदेशों को गंभीरता के साथ सुना। प्रधानमंत्री जी के प्रेरणादायी विचारों ने किसानों को कृषि क्षेत्र में नवाचार अपनाने तथा आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

प्रदेश के 62 जिलों में जिला, मंडल, ग्राम एवं बूथ स्तर तक आयोजित कार्यक्रमों में हजारों किसानों ने सहभागिता की। इंदौर जिले में यह कार्यक्रम विशेष उत्साह एवं जोश के साथ चोहितराम मंडी, कृषि विज्ञान केंद्र, चितावद ग्राम सहित 150 स्थानों पर आयोजित किया गया। इस अवसर पर केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न किसान कल्याणकारी योजनाओं, आधुनिक कृषि तकनीकों, प्राकृतिक खेती तथा कृषि क्षेत्र में हो रहे सकारात्मक परिवर्तनों पर विस्तृत चर्चा की गई।

इंदौर जिले का प्रभार निमाड़ क्षेत्र के भाजपा नेता भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री श्री राजीव पटेल जी के पास था। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कपिल खिल्लारी, अनिल बोरासी, घनश्याम पाटीदार, जितेन्द्र दरबार, रूपसिंह तंवर, अशोक खंडेलवाल, गब्बू पटेल, मंगेश पटेल, अनिल परिया, लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, सुरेश पाटीदार, भारत राठौर, नागेश पवार, पवन पवार, परसराम चौधरी, कमल चौधरी, ज्ञानचंद जमले, आश्विन चौधरी, नीरज बुढ़ाना, शिवांश पटेल, नवरतन चौहान, अवदेश पटेल, आकाश गौर, अंकित पाल, सज्जन सिंह राठौर, हुकुम राठौर, कमल चौहान, जयप्रकाश केथवास, अनिल बुढ़ाना, गोकुल सिंह राठौर, संदीप सिंह चौहान सहित भारतीय जनता पार्टी के अनेक कार्यकर्ता एवं किसान बंधु उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित किसानों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन को प्रेरणादायी बताते हुए कृषि क्षेत्र में नवाचार, आत्मनिर्भरता एवं सतत विकास की दिशा में आगे बढ़ने का संकल्प लिया। साथ ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी द्वारा वर्ष 2026 को “किसान कल्याण वर्ष” घोषित किए जाने तथा किसानों के हित में लिए जा रहे विभिन्न महत्वपूर्ण निर्णयों एवं योजनाओं की जानकारी भी साझा की गई।