जबलपुर। अखिल भारतीय तैलिक साहू सभा के मार्गदर्शन एवं मप्र तैलिक साहू सभा के संयोजन में आगामी 23 एवं 24 मई को जबलपुर में राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा, दो दिनों के कार्यक्रम में प्रथम दिवस प्रदेश स्तरीय आयोजन होगा एवं द्वितीय दिवस राष्ट्रीय स्तर का आयोजन किया जायेगा, कार्यक्रम में अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जयदत्त क्षीरसागर ‘पूर्व मंत्री महाराष्ट्र सरकार’, एवं केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलो के राज्य मंत्री श्री तोखन साहू जी अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे, यह जानकारी मप्र तैलिक साहू सभा के प्रदेश अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश साहू ने पत्रकार वार्ता के दौरान कचनार क्लब विजय नगर में दी।
प्रदेश अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश साहू भोपाल ने बताया 23 एवं 24 मई को होने वाले कार्यक्रम में मप्र शासन के लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह, छिंदवाड़ा सांसद श्री विवेक साहू बंटी, जबलपुर सांसद श्री आशीष दुबे, श्रो रामलाल गुप्ता राष्ट्रीय महासचिव, श्री अरुण भस्मे राष्ट्रीय अतरिक्त महासचिव, श्री एन टी राठौर प्रदेश प्रभारी, श्री अमरेंद्र कुमार राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, विधायक श्री संदीप साहू छत्तीसगढ़, श्री रामनिवास शाह विधायक सिंगरौली, श्री अभिलाष पांडे विधायक जबलपुर, श्री संदीप जैन अध्यक्ष जेडीए, श्रो रत्नेश सोनकर अध्यक्ष भाजपा जबलपुर की गरिमामय उपस्थिति होंगी, साथ ही देश और प्रदेश से समाज के प्रतिनिधि शामिल होंगे।
पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए मप्र तैलिक साहू सभा राजनैतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री ताराचंद साहू बाड़ी ने कहा मध्यप्रदेश तैलिक साहू सभा का गठन वर्ष 1965 में सामाजिक, राजनैतिक, आर्थिक और शैक्षिणीक क्षेत्र में भागीदारी के साथ समाज के उत्थान के लिए किया गया था जो निरंतर कार्य करते हुए अपने 61वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। तैलिक साहू सभा के प्रदेश अध्यक्ष श्रो ओमप्रकाश साहू जी की नई टीम का गठन हुआ है जिसका शपथ ग्रहण कार्यक्रम आगामी 23 मई को प्रातः 11 बजे से कचनार क्लब जबलपुर में होगा।
महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय एवं प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती आभा साहू ने बताया महिलाओ के उत्थान एवं समाज क्षेत्र में सक्रिय भागीदारी हेतु 23 मई को दोपहर 2 बजे से कचनार क्लब में ही राष्ट्रीय महिला सशक्तिकरण सम्मलेन का आयोजन किये गया है जिसमे देश के सभी राज्यों की प्रतिनिधि एवं मप्र के सभी 56 जिलों की अध्यक्ष एवं उनकी टीम की सदस्य महिला शामिल होंगी।
श्रीमती साहू ने बताया कार्यक्रम में लघु उद्योग को बाढ़वा देने के उद्देश्य से हमारे जबलपुर की पहचान संगमरमर से निर्मित वस्तुओं की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी साथ ही स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित किया जायेगा।
संरक्षक डॉ हेमराज साहू ने बताया आगामी 24 मई को अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक भी कचनार क्लब जबलपुर में आयोजित की गई है जिसमे देश के सभी राज्यों से प्रतिनिधि भाग लेंगे। बैठक में सामाजिक कार्यों के साथ ही राजनैतिक क्षेत्र में समाज की अनुपातीक भागीदारी हो इस पर भी चर्चा की जाएगी।
महासचिव श्री अनिल साहू अकेला ने बताया कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया है साथ ही पदाधिकारीयों को कार्य का दायित्व सोपा गया, समाज के पदाधिकारी एवं महिला मंडल की अधिकांश महिला सदस्यों ने अपनी सहभागिता प्रदान की साथ ही आगामी 23 एवं 24 मई के कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाते हुए नए आयाम स्थापित करने के लिए सभी पदाधिकारी संकल्पित है।
पत्रकार वार्ता में मप्र तैलिक साहू सभा के प्रदेश अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश साहू, राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष एवं राजनैतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री ताराचंद साहू, राष्ट्रीय एवं प्रदेश महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षा श्रीमती आभा साहू, कार्यवाहक अध्यक्ष श्री एड रमेश के साहू, डॉ हेमराज साहू, महासचिव श्री अनिल साहू अकेला, अतिरिक्त महासचिव एवंराष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष श्री हितेश साहू, राजनैतिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष श्रीकान्त साहू, संगठन मंत्री डॉ पुरुषोत्तम साहू उपस्थित थे।