जबलपुर सराफा एसोसिएशन द्वारा इस वर्ष एक अनोखी पहल करते हुए व्यापारिक आयोजनों से हटकर युवा व्यापारियों एवं उनके परिवारों के स्वास्थ्य, खेल भावना और आपसी सौहार्द को बढ़ावा देने हेतु टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट “सराफा प्रीमियर लीग (SPL)” का आयोजन किया जा रहा है।
एसोसिएशन अध्यक्ष नवीन सराफ (बंटी) ने बताया कि टूर्नामेंट का शुभारंभ 22 मई 2026, शुक्रवार शाम 7 बजे रानीताल स्टेडियम वेलोड्रम में भव्य ओपनिंग सेरेमनी के साथ होगा। आयोजन 22 मई से 28 मई 2026 तक प्रतिदिन शाम 6:30 बजे से रात्रि 12 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
प्रदेश अध्यक्ष राजा सराफ के अनुसार आयोजन में सांसद आशीष दुबे, महापौर जगत बहादुर सिंह अनु, विधायक लखन घनघोरिया, विधायक अभिलाष पांडे, सेंट्रल GST सुप्रीटेंडेंट एवं पूर्व रणजी खिलाड़ी प्रशांत द्विवेदी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
SPL में जबलपुर एवं उपनगरीय क्षेत्रों के प्रतिष्ठित ज्वेलर्स की 18 टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता में 22 से 25 मई तक लीग मैच, 26 मई को क्वार्टर फाइनल, 27 मई को सेमीफाइनल एवं 28 मई को ग्रैंड फाइनल खेला जाएगा।
खेल प्रभारी सत्येंद्र सोनी ने बताया कि विजेता टीम को ₹51,000 एवं उपविजेता को ₹21,000 नगद पुरस्कार ट्रॉफी सहित प्रदान किया जाएगा। साथ ही मैन ऑफ द मैच, मैन ऑफ द टूर्नामेंट, बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट बॉलर सहित अनेक आकर्षक पुरस्कार भी रखे गए हैं।
पूर्व अध्यक्ष सुरेश सराफ के अनुसार दर्शकों के लिए भी विशेष आकर्षण रखे गए हैं। मैच के दौरान कैच पकड़ने वाले दर्शकों को सोने के सिक्के भेंट किए जाएंगे तथा खान-पान एवं भोजन की विशेष व्यवस्था भी रहेगी।
आयोजन के मुख्य प्रायोजक एस कुमार गोल्ड टेस्टिंग लैब एवं वर्धमान ज्वैलर्स हैं, जबकि अलंकार ज्वैलर्स ट्रॉफी पार्टनर हैं। आयोजन को सफल बनाने में सराफा एसोसिएशन एवं विभिन्न उपनगरीय इकाइयों का विशेष सहयोग प्राप्त हो रहा है।