भारतीय व्यापार महोत्सव–2026 का उद्घाटन*

नई दिल्ली/जबलपुर। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) एवं इंडिया ट्रेड प्रमोशन ऑर्गेनाइजेशन (ITPO) के संयुक्त तत्वावधान में भारत मंडपम, प्रगति मैदान, नई दिल्ली में 12 से 15 अगस्त तक आयोजित चार दिवसीय भारतीय व्यापार महोत्सव–2026 का शुभारंभ केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने किया।
कैट मध्यप्रदेश के अध्यक्ष श्री भूपेंद्र जैन ने बताया कि उद्घाटन समारोह में केंद्रीय श्री मंत्री पियूष गोयल, केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री श्री जितिन प्रसाद, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कैट की रणनीतिक सलाहकार श्रीमती स्मृति ईरानी, स्वदेशी जागरण मंच के वरिष्ठ नेता श्री कश्मीरी लाल, कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बी.सी. भरतिया, कैट के राष्ट्रीय चेयरमैन श्री बृजमोहन अग्रवाल तथा कैट के राष्ट्रीय महामंत्री एवं सांसद श्री प्रवीण खंडेलवाल सहित देशभर से आए हजारों व्यापारी, एमएसएमई, स्टार्टअप, निर्माता, निर्यातक, महिला उद्यमी एवं विभिन्न व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

अपने उद्बोधन में केंद्रीय मंत्री श्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारतीय व्यापारी देश की आर्थिक प्रगति की मजबूत आधारशिला हैं। भारत आत्मनिर्भरता, नवाचार और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के नए युग में तेजी से आगे बढ़ रहा है तथा व्यापार जगत इस परिवर्तन का प्रमुख भागीदार है।
भारतीय व्यापार महोत्सव के दौरान कैट जबलपुर की टीम द्वारा कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बी.सी. भरतिया, राष्ट्रीय महामंत्री एवं सांसद श्री प्रवीण खंडेलवाल, कैट मध्यप्रदेश के अध्यक्ष श्री भूपेंद्र जैन तथा कार्यवाहक अध्यक्ष श्री गोविंददास असाटी का सम्मान-पत्र एवं शॉल भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर जबलपुर से जितेन्द्र पचौरी, संदेश जैन, दीपक सेठी, रोहित खटवानी, राजा सराफ, राजीव बड़ेरिया, अरुण निखरा (गुप्ता), श्रीखंडेय सहित अनेक व्यापारी उपस्थित रहे। महिला विंग से सीमा सिंह चौहान, नम्रता भाटिया, प्रतिभा जैन, दीपा डूडेजा एवं अन्य महिला उद्यमियों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।
चार दिवसीय भारतीय व्यापार महोत्सव में मध्यप्रदेश सहित देश के 30 राज्यों के व्यापारी तथा 40 देशों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। यह महोत्सव भारतीय व्यापार, स्वदेशी उत्पादों, नवाचार, एमएसएमई तथा निर्यात को नई दिशा प्रदान करने वाला राष्ट्रीय मंच सिद्ध हो रहा है।