जबलपुर अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय प्रांगण में परीक्षा, शैक्षणिक व अन्य गतिविधियों के सुचारु रूप से संचालन हेतु नवीन हाल के निर्माण के लिए आज विधिवत भूमि पूजन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस निमार्ण कार्य हेतु वित्तीय सहायता भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा की जाएगी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुलपति डॉ मनदीप शर्मा रहे, जिनकी गरिमामयी उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन किया गया। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस नए भवन के निर्माण से परीक्षा संचालन, इत्यादि कार्य एवं अन्य गतिविधियों को सुव्यवस्थित करने में अत्यंत सहायता मिलेगी।
निर्माण कार्य की रूपरेखा के अनुसार भवन 250 की क्षमता का होगा, जिसमें परीक्षाएं तथा अन्य गतिविधियों संपन्न हो सकेगी।इस परियोजना के पूर्ण होने से विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली में दक्षता एवं गुणवत्ता में वृद्धि होगी।
इस अवसर पर कुलसचिव डॉ एस एस तोमर, संपदा अधिकार डॉ एस के कारमोरे, डॉ जी पी लखानी, डॉ सुनील नायक,अधिष्ठाता मत्स्य विज्ञान महाविद्यालय डॉ एस के महाजन, डॉ सुदीप्तो घोष , डॉ बी राय, डॉ रणविजय सिंह,डॉ अनिल शिंदे, सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी डॉ सोना दुबे तथा वर्क सेक्शन विभाग व विश्वविद्यालय के कर्मचारी तथा मत्स्य विज्ञान महाविद्यालय के छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।