जबलपुर /ब्राह्मण एकता मंच, भगवान परशुराम वंशज द्वारा भगवान परशुराम जी की शोभायात्रा निकाली गई , ब्राह्मण एकता मंच, भगवान परशुराम वंशज के संयोजक पंडित राम दुबे, पंडित योगेंद्र ने समस्त ब्राह्मणों को शोभायात्रा में शामिल होने आमंत्रित किया था। शहर के सभी क्षेत्रों से टोलियां शामिल हुई। महिलाओं ने भगवान परशुराम जी के भजनों से मार्ग में धर्म मय वातावरण बिखेर दिया। भगवान परशुराम वंशज जिला अध्यक्ष विवेक शुक्ला ने विप्र बंधुओं का तिलक लगाकर सम्मान किया, पंडित अटल उपाध्याय ,देवेंद्र पचौरी, नरेंद्र उपाध्याय, कमल उपाध्याय,अभय उपाध्याय, राहुल पांडेय, नरेश शुक्ला, अरविंद दुबे, अनुपम तिवारी, अजय दुबे, सतीश उपाध्याय , नंदकिशोर उपाध्याय ने शोभायात्रा में परिवार सहित शामिल शामिल हुए।