जबलपुर। आमजन की शिकायतों और समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए मंगलवार 8 सितंबर को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने जनसुनवाई की। शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में शिकायतकर्ता अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। जनसुनवाई में कुल 70 शिकायतें प्राप्त हुईं।शिकायतों में पति-पत्नी एवं पारिवारिक विवाद, जमीन संबंधी मामले, मारपीट तथा साइबर अपराध से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रहीं। एसपी ने शिकायतकर्ताओं की समस्याएं गंभीरता से सुनते हुए उन्हें शीघ्र वैधानिक कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समय-सीमा में त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के लिए संबंधित थाना प्रभारियों एवं राजपत्रित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।जनसुनवाई के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर डॉ. आयुष जाखड़, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन-4 अंजना तिवारी तथा उप पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आकांक्षा उपाध्याय भी उपस्थित रहे।