भगवती मानव कल्याण संगठन ने किया अवैध शराब परिवहन का खुलासा

जबलपुर। पनागर थाना क्षेत्र में भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ताओं की सूचना पर पुलिस ने बोलेरो वाहन से अवैध शराब परिवहन का मामला पकड़ा। संगठन के अनुसार, रविवार 20 सितंबर को सुबह करीब 9:20 बजे सूचना मिलने के बाद पुलिस ने वाहन क्रमांक एमपी 20 सीजी 1825 को रोककर जांच की।
जांच के दौरान वाहन से 5 पेटी शराब, जिसमें 3 पेटी लाल मसाला और 2 पेटी सफेद शराब शामिल बताई गई है, बरामद हुई। मामले में शिवशंकर जायसवाल और अमित कुमार कोरी को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किया गया। पुलिस द्वारा प्रकरण में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
संगठन का आरोप है कि पनागर क्षेत्र की शराब दुकान से आसपास के गांवों में शराब पहुंचाए जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं। संगठन ने प्रशासन और आबकारी विभाग से अवैध शराब के परिवहन एवं गांवों में आपूर्ति की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।संगठन ने कहा कि अवैध शराब और नशे के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा ऐसी गतिविधियों की जानकारी प्रशासन तक पहुंचाई जाती रहेगी।