संत रामपाल महाराज की अन्नपूर्णा मुहिम के तहत बनाए सार्वजनिक भवन, निःशुल्क आवास का शुभारंभ

*बैतूल:* बैतूल जिले के ग्राम उड़दन में जगतगुरु तत्वदर्शी संत रामपाल जी महाराज द्वारा संचालित अन्नपूर्णा मुहिम के तहत विभिन्न सामाजिक कार्य पूर्ण किए गए। इनमें 90×65 फीट का सार्वजनिक टीन शेड (चौपाल), 900 वर्गफीट सुरक्षा दीवार तथा पूरे प्रांगण में मुरूम का भराव शामिल है। इसके साथ ही ग्राम की गरीब असहाय विधवा महिला पूजा धुर्वे w/o सुखनंदन धुर्वे को निःशुल्क आवास निर्माण करवाकर घर की आवश्यक वस्तुएं सुई धागे से लेकर समस्त प्रकार के बर्तन व घर की A to Z सामग्री भी प्रदान की गई साथ ही इन्हें मुहिम के अंतर्गत आजीवन राशन भी दिया जाएगा। वहीं शासकीय प्राथमिक शाला उड़दन में विद्यार्थियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए पहली से पांचवीं के बच्चों हेतु टेबल- बैंच, 2 कंप्यूटर सिस्टम, पीने के पानी के लिए 200 लीटर की प्याऊ,बालक एवं बालिकाओं की शौचालय हेतु 500 लीटर की पानी की टंकी फिटिंग करवाकर तथा स्कूल के गेट से कक्ष तक जाने के लिए 100 फीट लंबा रास्ता तैयार करवाया गया। सभी कार्य पूर्ण होने के बाद भाजपा के बैतूल जिलाध्यक्ष सुधाकर पंवार जी द्वारा सार्वजनिक चौपाल ग्रामवासियों को सौंपी गई तथा मकान की चाबी पूजा धुर्वे को सौंपकर गृहप्रवेश करवाया गया और फिर स्कूल विद्यार्थियों को दी गई टेबल बैंच पर बैठकर क्वालिटी भी चेक की। संत रामपाल जी महाराज द्वारा संचालित अन्नपूर्णा मुहिम के तहत किए जा रहे कार्यों को जिलाध्यक्ष सुधाकर पंवार जी ने जलकल्याणकारी मुहिम बताते हुए इसकी भूरि भूरि प्रशंसा की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा बैतूल जिलाध्यक्ष सुधाकर पंवार, जिला पंचायत उपाध्यक्ष हंसराज धुर्वे, भाजपा बैतूल ग्रामीण मंडल अध्यक्ष नितिन बारसकर, उपाध्यक्ष सुनील नहारिया, जनपद सदस्य अर्जुन धुर्वे, ग्राम पंचायत जामठी सरपंच पुनूराम वाडीवा, ग्राम पंचायत बांसपानी सरपंच सोनू उइके, उप सरपंच टीकाराम यादव तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जामठी के प्राचार्य अशोक कुमार पाटिल, अध्यापक कमलेश ख़ासदेव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।