संत रामपाल अन्नपूर्णा मुहिम से जरूरतमंद परिवार को मिला सहारा खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई

जबलपुर। संत रामपाल  महाराज की अन्नपूर्णा मुहिम के तहत पाटन की साहू कॉलोनी निवासी एक आर्थिक रूप से कमजोर परिवार को खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई गई। परिवार में तीन सदस्य हैं और लंबे समय से आर्थिक परेशानियों से जूझ रहा है।परिवार के मुखिया 50 वर्षीय कालीचरण रजक वर्ष 2023 में दुर्घटना के बाद लकवे की समस्या के चलते काम करने में असमर्थ हैं। उनकी पत्नी बेबी दासी गृहिणी हैं। वहीं, 18 वर्षीय बेटे कपिल दास के पैर में दुर्घटना के बाद ऑपरेशन के दौरान रॉड डाली गई थी, जिसका आगे का उपचार आर्थिक तंगी के कारण प्रभावित हो रहा है।परिवार की स्थिति को देखते हुए मुहिम के तहत उनके भरण-पोषण में सहयोग का भरोसा दिलाया गया है। बताया गया कि परिवार को स्थायी रोजगार का साधन उपलब्ध होने तक खाद्य सामग्री और आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाएगा।