जबलपुर। होम स्टे ओनर्स वेलफेयर सोसाइटी एवं मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड के मार्गदर्शन में 20 सितंबर को होम स्टे, फार्म स्टे, ग्राम स्टे एवं बेड एंड ब्रेकफास्ट योजना के तहत पंजीयन शिविर एवं कार्यशाला आयोजित होगी। कार्यक्रम दोपहर 1:30 बजे होटल कल्चुरी रेसीडेंसी, सिविल लाइन्स में होगा।शिविर में MPTB अधिकारियों द्वारा पंजीयन प्रक्रिया, निरीक्षण, सब्सिडी एवं योजना के लाभों की जानकारी दी जाएगी तथा मौके पर पंजीयन फॉर्म भी भरवाए जाएंगे। जबलपुर सहित मंडला, डिंडोरी, कटनी, नरसिंहपुर एवं अनूपपुर के इच्छुक संचालक भाग ले सकेंगे। प्रतिभागियों से घर या फार्म हाउस के फोटो व स्वीकृत नक्शे साथ लाने की अपील की गई है।