स्टेशन में मोबाइल चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार,

जबलपुर। ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत RPF ने जबलपुर रेलवे स्टेशन पर कार्रवाई करते हुए यात्रियों के मोबाइल चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से करीब 69 हजार रुपए कीमत के चार मोबाइल फोन बरामद किए गए।पकड़े गए आरोपियों की पहचान कृष्ण दुबे (21), निवासी पन्ना और हर्ष बर्मन (24), निवासी तिलवारा, जबलपुर के रूप में हुई है। जांच में कृष्ण के पास से दो और हर्ष के पास से दो मोबाइल बरामद हुए।ICJS से आरोपियों का रिकॉर्ड खंगालने पर तिलवारा, ग्वारीघाट और माढ़ोताल थानों में लूट, चोरी और आर्म्स एक्ट के पांच प्रकरण दर्ज होना सामने आया। RPF ने दोनों आरोपियों और बरामद मोबाइल को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए GRP जबलपुर को सौंप दिया। मामले में धारा 317(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।