हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव में अतुल द्विवेदी की अपील, ‘वोट 8’ के साथ मांगा समर्थन

जबलपुर। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट बार एसोसिएशन, जबलपुर के चुनाव में कार्यकारिणी सदस्य पद के उम्मीदवार अतुल द्विवेदी ने साथी अधिवक्ताओं से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की है। चुनाव 17 अगस्त को होना है और इसे लेकर प्रत्याशी अपने-अपने समर्थन में अधिवक्ताओं से संपर्क कर रहे हैं।अतुल द्विवेदी ने अपनी अपील में अधिवक्ताओं के विश्वास और सहयोग को प्राथमिकता देते हुए सेवा, निष्ठा और न्याय को अपना आधार बताया है। उन्होंने कहा कि बार के प्रत्येक सदस्य की आवाज को मजबूती से उठाना और अधिवक्ताओं के हितों के लिए सक्रियता से कार्य करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए चुनाव चिन्ह ‘8’ निर्धारित है। द्विवेदी ने साथी अधिवक्ताओं से अपील की है कि वे 17 अगस्त को मतदान के दौरान वोट नंबर 8 का चयन कर उन्हें अपना समर्थन प्रदान करें। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं का साथ मिलने पर वे बार के हितों और सदस्यों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी जिम्मेदारी और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।उन्होंने अपनी अपील में कहा कि “आपका साथ, आपकी आवाज—बदलाव हमारा वादा” के संकल्प के साथ वे चुनाव मैदान में हैं। चुनाव को लेकर हाईकोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं के बीच सरगर्मी तेज है और प्रत्याशी अंतिम समय तक अपने समर्थन में माहौल बनाने में जुटे हैं।