ग्रीष्मकालीन फुटबाल शि‍विर में तैयार हो रहे हैं भविष्य के खि‍लाड़ी

जबलपुर, । एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड की केन्द्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद के तत्वावधान में रामपुर स्थि‍त‍ पाण्डुताल मैदान में आयोजित ग्रीष्मकालीन फुटबाल प्रशि‍क्षण श‍िविर में छह से सोलह वर्ष के 90 से अध‍िक लड़के व 12 लड़कियां सुबह और शाम सघन प्रशि‍क्षण प्राप्त कर रहे हैं। खि‍लाड़‍ियों को केन्द्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद के कुलदीप बहादुर, पवन पटेल, मनोज कुमरे, राजेश सिंह, हरीश नायक, विशाल सोना प्रशि‍क्षण दे रहे हैं। केन्द्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद के महासचिव फिरोज कुमार मेश्राम ने फुटबाल शि‍विर का निरीक्षण कर प्रशि‍क्षणार्थि‍यों का उत्साह बढ़ाया। शि‍विर में प्रशि‍क्षक नवोदित खि‍लाड़ि‍यों को फुटबाल की बारीकियों के साथ फिजि‍कल फिटनेस के संबंध में सैद्धांतिक व व्यावहारिक तथ्यों की महत्वपूर्ण जानकारी दे रहे हैं। प्रशि‍क्षण श‍िविर में समय-समय पर नगर में उपलब्ध फुटबाल के राष्ट्रीय खि‍लाड़ी व प्रशि‍क्षक भी नवोदित खि‍लाड़‍ियों को मैदान में गुर सिखा रहे हैं। नवोदित खि‍लाड़ी भी शि‍विर में प्रशि‍क्षण प्राप्त कर रोमांचित हैं। उन्हें  यहां नियमित प्रशि‍क्षण के साथ अभ्यास मैच खेलने का मौका मिल रहा है। नवोदित फुटबाल खि‍लाड़‍ियों का कहना है कि प्रतिस्पर्धा के लिए इस प्रकार के मैच उनका आत्मविश्वास बढ़ा रहे हैं।

श‍िविर में शामिल नवोदित फुटबाल ख‍िलाड़ी इस बात को लेकर भी उत्साहित हैं कि अगले माह जून से फीफा विश्व कप फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। श‍िविर के प्रतिभागी ख‍िलाड़ी अपने फेवरेट प्लेयर की पोजिशन और उनकी तरह खेलना चाहते हैं।  शि‍विर के प्रशि‍क्षक नवोदित खि‍लाड़‍ियों को  लांग पास, शार्ट पास, पुश पास, लांग किक, शार्ट किक, ड्रि‍ब्लि‍ग, हेड‍िंग, बॉल कंट्रोलिंग, जगलिंग सहित मैदान की तकनीकियों से अवगत करा रहे हैं। श‍िविर के प्रशि‍क्षकों को आशा है कि शि‍विर से निश्चि‍त रूप से कई उदीयमान फुटबाल खि‍लाड़ी उभरेंगे, जो प्रादेशि‍क व राष्ट्रीय स्तर पर केन्द्रीय एवं कला परिषद के साथ विद्युत परिवार का नाम रोशन करेंगे।