जबलपुर। अखिल भारतीय तैलिक साहू सभा एवं मप्र तैलिक साहू सभा का राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम आगामी 23 एवं 24 मई को जबलपुर में आयोजित होगा, कार्यक्रम की रुपरेखा हेतु मप्र तैलिक साहू सभा के प्रदेश अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश साहू, राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष एवं राजनैतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री ताराचंद साहू, कार्यवाहक अध्यक्ष श्री रमेश कुमार जी साहू, कोषाध्यक्ष श्री मदन लाल साहू, अतिरिक्त महासचिव हितेश साहू, प्रदेश एवं राष्ट्रीय महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती आभा साहू, की उपस्थिति में कचनार क्लब विजय नगर में बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में जबलपुर के नवनियुक्त पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया तथा बैठक में 23 मई को मध्य प्रदेश तेलिक साहू सभा के नवनियुक्त पदाधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह एवं राष्ट्रीय महिला सशक्तिकरण सम्मेलन हेतु 24 मई को अखिल भारतीय तैलिक साहू महा सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक की कार्यक्रम व्यवस्था हेतु विचार विमर्श कर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए निर्णय लिया गया।बैठक में कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए विभिन्न समितियों का गठन कर पदाधिकारी को कार्य का दायित्व सोपा गया साथ ही साथ ही समस्त पदाधिकारी से एक टीम भावना के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया समाज के पदाधिकारी एवं महिला मंडल की अधिकांश महिला सदस्यों ने अपनी सहभागिता प्रदान की साथ ही आगामी 23 एवं 24 मई के कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाते हुए नए आयाम स्थापित करने के लिए सभी पदाधिकारी ने संकल्प लिया तथा कार्य को गति प्रदान करने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।बैठक का संचालन महासचिव अनिल कुमार साहू अकेला ने किया तथा आभार प्रदेश एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मंडल श्रीमती आभा साहू ने किया।
जिला साहू समाज जबलपुर के अध्यक्ष वीरेंद्र साहू, राधेश्याम जी साहू, दीपक साहू, कैलाश साहू, पार्षद राहुल साहू, राजनैतिक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष श्रीकान्त साहू, उमेश साहू ओज, उदयभान साहू, डॉ पुरुषोत्तम साहू, इंजी प्रदीप साहू, एम के गोल्हानी, रामखिलावन साहू, एड सुबोध कठर, सुधीर साहू, अशोक साहू, संदीप साहू, प्रहलाद साहू, सतीश साहू, धीरज साहू, संजय साहू,राजकिरण साहू, रंजीत साहू, मनीष साहू, दिलीप साहू, डॉ निशा साहू, पार्षद रजनी साहू, पार्षद अरुणा साहू, श्रद्धा साहू, नीतू साहू, उल्का साहू, रानी साहू, विमला साहू, अर्चना साहू, सरिता साहू, रंजना साहू, सरिता साहू, आरती साहू, शिल्पा साहू, सुषमा साहू के साथ बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु भगिनी उपस्थित थे।