जबलपुर। रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3261 के अंतर्गत रोटरी क्लब ऑफ जबलपुर संस्कारधानी ने रोटरी वर्ष 2026-27 के प्रथम दिवस पर रोटरी ब्लड बैंक, जबलपुर में विभिन्न जनसेवा गतिविधियों का आयोजन कर नए सत्र का शुभारंभ सेवा के संकल्प के साथ किया।
इस अवसर पर रक्तदान शिविर, “अपने स्वास्थ्य के महत्वपूर्ण मानकों को जानें” विषयक निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, मातृ एवं शिशु कल्याण के लिए आवश्यक सामग्री तथा खाद्य सामग्री का वितरण और वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। क्लब अध्यक्ष रोटे. मनीष बजाज, सचिव रोटे. यश आहूजा, परियोजना प्रमुख रोटे. सुनील जसवानी तथा प्रथम महिला भाविका मनीष बजाज के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान में क्लब के सदस्यों एवं उनकी धर्मपत्नियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। रक्तदान शिविर में 35 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया, ।
रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3261 के जिला गवर्नर रोटे. आलम सिंह रूपरा ने क्लब की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यदि रोटरी वर्ष की शुरुआत सेवा कार्यों से होती है, तो यह पूरे वर्ष की कार्यशैली और सेवा-दृष्टि का परिचय देती है। उन्होंने कहा कि रक्तदान जीवनदान का सर्वोत्तम माध्यम है तथा स्वास्थ्य, मातृ-शिशु कल्याण और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े ऐसे सेवा प्रकल्प समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि डिस्ट्रिक्ट 3261 के सभी क्लब इसी सेवा भावना के साथ पूरे वर्ष समाजहित के कार्यों को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएंगे मीडिया प्रभारी रोटे. नितिन जैन ने बताया कि रोटरी वर्ष के प्रथम दिवस पर आयोजित इन सेवा गतिविधियों को समाज का व्यापक सहयोग मिला। उन्होंने कहा कि क्लब आगामी दिनों में भी स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण तथा जनकल्याण से जुड़े अनेक सेवा प्रकल्प संचालित करेगा।