जबलपुर। अखिल भारतीय अराजपत्रित अधिकारी संघ (ए आई ए एन जी ओ) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के आह्वान पर महासचिव अजय और अध्यक्ष एल जयवर्धन रेड्डी की अध्यक्षता में देशभर की 41 आयुध निर्माणियों में विभिन्न लंबित मांगों को लेकर राष्ट्रव्यापी 1 घंटे लंच के समय धरने का आयोजन किया गया l ए आई ए एन जी ओ के राष्ट्रीय संगठन सचिव अजय रजक ने बताया कि लंबे समय से लंबित पड़ी विभिन्न मांगों जैसे – कोलकाता कैट जे डब्लू एम प्रमोशन केस में स्टे हटवाने, चार्जमेंन से जे डब्ल्यू एम प्रमोशन, जे डब्ल्यू एम से जे डब्ल्यू एम एसजी प्रमोशन , जे डब्ल्यू एम एस जी से ए डब्ल्यू एम प्रमोशन, एल डी सी ई के द्वारा जे डब्ल्यू एम एसजी प्रमोशन, एल डी सी ई के द्वारा जे डब्ल्यू एम प्रमोशन, एमसीएम से चार्जमेन प्रमोशन, अनुकंपा नियुक्ति, 2016 और 2022 बैच के एल डी सी ई बैच के साथियों को वित्तीय लाभ प्रदान करना, रिक्रूटमेंट रूल में संशोधन एवं कैडर रिव्यू जैसी विभिन्न मांगे इसमें शामिल है| देशभर में सभी आयुध निर्माणी में एक घंटे का लंच अवर धरना दिया गया| धरने में ए आई ए एन जी ओ के साथ ए आई डी ई एफ, इंटक, श्रमिक सेवा संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य तथा से ए ए एन जी ओ के सेवानिवृत पदाधिकारी भी शामिल हुए धरने में सुजीत कुमार, राजेंद्र असाटी, संजय गोंड, मुकेश, लालाराम, मनीष, नरेश ,अंजनी, दिनेश, देवराज, अभय जगदीश, शरद, कुमार संजय, वेदप्रकाश , गुलाब मौर्य , राजेश कोल, पुष्पेंद्र , हितेंद्र , रामेश्वर , बिपिन , अशोक, दुर्गेश , रामरूप , पंकज , संदीप, अशोक, अरुण , विजेंद्र , पुष्पेंद्र राय ,विनय गुप्ता, रुपेश,आदि विभिन्न सदस्य शामिल हुएl