रोटरी क्लब धमतरी के तत्वावधान में होगा “आभार मित्रों का” सम्मान समारोह


रायपुर, रोटरी इंटरनेशनल मंडल 3261 के प्रांतपाल रोटे अमित पल्लवी जायसवाल के स्वर्णिम एवं सेवा समर्पित कार्यकाल के उपलक्ष्य में 7 जून को रायपुर में आयोजित होने जा रहे भव्य सम्मान समारोह “आभार मित्रों का” को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं।
इस गरिमामय आयोजन में देशभर के विभिन्न प्रांतों से 400 से अधिक शिक्षाविद, उद्योगपति, युवा व्यवसायी, डॉक्टर, इंजीनियर एवं समाजसेवी सहभागिता करेंगे। आयोजन का उद्देश्य रोटरी वर्ष 2025-26 में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले रोटेरियन्स एवं समाजसेवियों का सम्मान कर उनके योगदान को नई पहचान प्रदान करना है।
कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम स्वरूप देने हेतु डिस्ट्रिक्ट की प्रथम महिला रोटे पल्लवी जायसवाल, डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी अजित खंडेलवाल, सोमनाथ अग्रवाल, सुशील रामदास अग्रवाल एवं रोटरी क्लब धमतरी के अध्यक्ष मनीष मित्तल, सचिव अर्पित जैन,रोटे सलज अग्रवाल सहित समस्त पदाधिकारी व् सदस्य निरंतर सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
इसके साथ ही डिस्ट्रिक्ट मैनेजमेंट टीम सदस्य रोटे नवीन भवसार, रोटे अंजुल जैन, रोटे भरत डागा, रोटे विनय अग्रवाल, रोटे धरम अग्रवाल, रोटे रितेश जिंदल एवं रोटे गौरव जिंदल, रोटे इरफान बुखारी सहित अनेक सभी रोटेरियन्स एवं सभी पूर्व प्रांतपाल आयोजन को ऐतिहासिक एवं यादगार बनाने में विशेष सहयोग प्रदान कर रहे हैं।
उपरोक्त जानकारी डिस्ट्रिक्ट मीडिया चेयरमैन नितिन जैन द्वारा प्रदान की गई।
वहीं अवार्ड टीम चेयरमैन दिलीप गोलछा एवं उनकी टीम द्वारा रोटरी वर्ष 2025-26 में विशिष्ट एवं प्रेरणादायी कार्य करने वाले पदाधिकारियों एवं सदस्यों के नामों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। समारोह में चयनित सभी विशिष्ट जनों को विशेष सम्मान चिन्ह प्रदान कर कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथियों द्वारा सम्मानित किया जाएगा।यह आयोजन निश्चित रूप से रोटरी वर्ष 2025-26 की उपलब्धियों, सेवा कार्यों एवं समर्पण का एक अविस्मरणीय उत्सव सिद्ध होगा।