भोपाल। रघुवंशी समाज द्वारा प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी पवित्र श्रावण मास के अवसर पर रघुकुल रघुवंशी समाज भवन में द्वादश ज्योतिर्लिंग निर्माण एवं रुद्राभिषेक का भव्य धार्मिक आयोजन श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।इस अवसर पर आचार्य आ अमित पंडित जी के मार्गदर्शन एवं विधि-विधान से भगवान शिव के द्वादश ज्योतिर्लिंगों का निर्माण कराया गया तथा श्रद्धालुओं द्वारा विधिवत रुद्राभिषेक एवं पूजा-अर्चना की गई। पूरे आयोजन के दौरान भवन का वातावरण भगवान शिव की भक्ति एवं जयकारों से भक्तिमय बना रहा।
समाज के सभी स्वजन बंधुओं ने बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजन में सहभागिता की तथा धार्मिक पूजा एवं रुद्राभिषेक का आनंद लिया। आयोजन को सफल बनाने में समाज के सभी लोगों का महत्वपूर्ण सहयोग एवं सहभागिता रही। सुजीत रघुवंशी ने बताया कि कार्यक्रम के प्रमुख आयोजकों में, राघवेंद्र रघुवंशी ,रवि रजनी रघुवंशी,
बृजेश रघुवंशी, डॉ.राहुल रघुवंशी नितेश रघुवंशी, एवं सुरेंद्र रघुवंशी , राजेंद्र रघुवंशी, मुकेश रघुवंशी एवं वीरेंद्र रघुवंशी जी का विशेष योगदान रहा।
आयोजकों ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में एकता, संस्कार, आस्था एवं आपसी भाईचारे को मजबूत करते हैं। सभी के सहयोग एवं सहभागिता से यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।कार्यक्रम के समापन पर सभी समाजबंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए भगवान शिव से समाज एवं समस्त परिवारों की सुख-समृद्धि, शांति एवं मंगल की कामना की गई।