कलचुरी फैमिली क्लब द्वारा राधा अष्टमी और गणेश उत्सव पर प्रतियोगिताएं व प्रस्तुति

जबलपुर। कलचुरी फैमिली क्लब द्वारा जन्माष्टमी का पर्व  धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्रीकृष्ण की आरती एवं धार्मिक गीतों के साथ हुई। कार्यक्रम में आगामी राधाष्टमी एवं गणेश चतुर्थी को लेकर विशेष रूप से छोटी-छोटी प्रस्तुतियां एवं प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। सदस्यों ने गणेश चतुर्थी सहित अन्य पर्वों को मिल-जुलकर मनाने, सामाजिक एकता को मजबूत करने और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने को लेकर विचार-विमर्श किया। कार्यक्रम के दौरान संयोग से क्लब की सदस्य श्रीमती कल्पना महाजन का जन्मदिन भी था। क्लब के सदस्यों ने उनका जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का संयोजन कौशलेन्द्र महाजन ने किया, जबकि संचालन राजीव चौकसे ने किया।कार्यक्रम में रवींद्र-शशि चौकसे, राजेन्द्र-सीमा राय, श्रीचंद-कल्पना चौकसे, देवेंद्र-आशा चौकसे, कौशलेन्द्र-कल्पना महाजन, विद्याशंकर-किरण राय, मिथलेश-आशा चौकसे, श्याम-मनोरमा राय, संदीप-प्रीति चौकसे, राजीव चौकसे, संजय-रोजी महाजन, सुरेंद्र-जयश्री चौकसे, सूर्यप्रकाश-निधि राय, रामजस-कृष्णा चौकसे, केएस-रेखा राय, राजकुमार-अर्चना जायसवाल, संतोष-ज्योति जायसवाल, राजेश-अर्चना जायसवाल, आनंद-नीता महाजन, नीरज-कविता चौकसे, आशीष-नेहा चौकसे, हर्ष जायसवाल, रनबीर एवं राजबीर चौकसे सहित क्लब के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।