कार्यपालन यंत्री आकाश खरे ने लिया चार्ज


     जबलपुर  / लोक निर्माण विभाग संभाग क्रमांक एक के कार्यपाली यंत्री हृदेश आर्य का विगत दिनों होशंगाबाद तबादला हो गया है, लोक निर्माण विभाग संभाग क्रमांक एक में पदस्थ किए गए आकाश खरे द्वारा  कार्यालय में कार्यपालन यंत्री का कार्य भार ग्रहण कर किया गया ,  उपसंभाग क्रमांक 1, 2,3 एवं मार्ग उपसंभाग  में पदस्थ अनुविभागीय  अधिकारी मनीष ठाकुर, हर्ष दौंदे,
शाहू , आशुतोष वर्मा ,  प्रीति यादव ने कार्यालय में कार्यभार ग्रहण करने वाले आकाश खरे से भेंट की ।  मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ जबलपुर जिला अध्यक्ष अटल उपाध्याय, संभागीय कार्यालय के नितिन सेलेट, अखिलेश वर्मा ,संजय मजूमदार, गुलाब कोस्टा ,श्रीमती मुक्ता ठोसर, रीता रानी, अर्जुन सोमवंशी, सुशील गुप्ता, अनुराग गुप्ता, वैभव मसीह, कमल सिंह संयम, आशीष नामदेव, जे डी वाल्दे ने पुष्प देकर कार्यपालन यंत्री आकाश खरे का स्वागत किया।