मीत प्रसंग उत्सव में काव्य रचनाओं की प्रस्तुति, डॉ. विनोद बाजपेई को साहित्य सेवा सम्मान

जबलपुर। मीत प्रसंग उत्सव के अवसर पर नगर के कवियों ने हिंदी भाषा के सम्मान और उसके अधिकाधिक प्रयोग का संदेश देते हुए शानदार काव्य रचनाओं का पाठ किया। कार्यक्रम में कवियों की रचनाओं ने श्रोताओं को भाव-विभोर किया।आयोजन में हास्य सम्राट के.के. नायकर ने हास्य प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया, वहीं बलराम वर्मा ने भी अपनी प्रस्तुति से खूब तालियां बटोरीं। इस अवसर पर आध्यात्मिक काव्य दुर्गासप्तशती एवं श्रीमद्भगवद्गीता के लेखन और साहित्य सेवा के लिए डॉ. विनोद बाजपेई को डॉ. आदर्श मीत साहित्य सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के प्रथम सत्र की अध्यक्षता आचार्य भगवत दुबे ने की। मुख्य अतिथि आनंद मनोध्याय तथा विशिष्ट अतिथि के.के. नायकर रहे। द्वितीय सत्र में सुरेश मिश्रा विचित्र की अध्यक्षता में काव्य गोष्ठी हुई, जिसमें मन्नाज फ़राज़ विशिष्ट अतिथि रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभा श्रीवास द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना से हुआ।
काव्य गोष्ठी में डॉ. मकबूल अली कादरी, बसंत शर्मा, डॉ. विनीता पाण्डेय विनीत, वंदना बाजपेई, डॉ. विजेन्द्र उपाध्याय, यू.एस. दुबे, कृष्णा राजपूत, डॉ. प्रशांत मिश्रा, विवेक त्रिपाठी, मुकेश खरे, सुशील कुमार जैन, प्रकाश सिंह ठाकुर, डॉ. संध्या पाठक, तरुणा खरे, प्रीति नामदेव भूमिजा, मंजरी शर्मा, सुनीता पटवा, राजकिशोर, रेखा खरे, ज्योति खरे, सुषमा त्रिपाठी, कुंजीलाल चक्रवर्ती एवं संजय अग्रवाल सहित साहित्यकार उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन प्रसंग समूह के संस्थापक इंजीनियर विनोद नयन ने किया तथा आभार प्रदर्शन डॉ. रानू रूही ने किया।