देशी पिस्टल और कारतूस जब्त

जबलपुर। थाना रांझी पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक देशी पिस्टल और एक कारतूस बरामद किया गया।पुलिस के अनुसार 20 सितंबर की रात ज्योति नर्सरी के पास शांतिनगर रोड, करोंदी में एक युवक  को  संदेह होने पर पुलिस ने घेराबंदी कर  पकड़ा। पूछताछ में उसकी पहचान विशाल ठाकुर उर्फ पैंडा , निवासी इंद्रानगर रांझी के रूप में हुई।तलाशी लेने पर उसकी पेंट में देशी पिस्टल और जेब में एक कारतूस मिला। पूछताछ में आरोपी ने पिस्टल करीब दो माह पहले तरुण पटेल से 23 हजार रुपये में खरीदना बताया। पुलिस ने हथियार जब्त कर आरोपी के खिलाफ धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।