लाड़ली बहना से वंचित महिलाएं बन सकती हैं भाजपा के लिए चुनावी मुद्दा

जबलपुर। मध्यप्रदेश में अगले साल प्रस्तावित नगरीय निकाय चुनाव और वर्ष 2028 के विधानसभा चुनाव से पहले लाड़ली बहना योजना से पात्रता के बावजूद वंचित महिलाओं का मुद्दा राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण बन सकता है। पात्र होने के बावजूद योजना का लाभ नहीं मिलने वाली महिलाओं को तत्काल योजना में शामिल करने की मांग को … Read more

8 अक्टूबर से मध्यप्रदेश में आयुष्मान योजना का अनिश्चितकालीन बहिष्कार निजी अस्पतालों का ऐलान

भोपाल। मध्यप्रदेश में आयुष्मान भारत निरामयम् योजना को लेकर निजी अस्पतालों और सरकार के बीच विवाद अब आंदोलन की स्थिति में पहुंच गया है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) मध्यप्रदेश, यूनाइटेड प्राइवेट हॉस्पिटल्स डायरेक्टर्स एसोसिएशन (यूपीएचडीए), मध्यप्रदेश नर्सिंग होम्स एसोसिएशन सहित विभिन्न निजी अस्पताल संगठनों ने 8 अक्टूबर से आयुष्मान योजना का प्रदेशव्यापी अनिश्चितकालीन बहिष्कार करने … Read more

ब्रेस्ट एवं गायनेक-ऑन्कोलॉजी कॉन्फ्रेंस इम्यूनोथेरेपी सहित कैंसर उपचार की नवीन पद्धतियों की दी जानकारी

जबलपुर। होटल शॉन एलिजी में रविवार को ब्रेस्ट एवं गायनेक-ऑन्कोलॉजी कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। एसोसिएशन ऑफ गायनेकोलॉजिकल ऑन्कोलॉजिस्ट्स ऑफ इंडिया (एजीओआई), जबलपुर ऑब्स्टेट्रिक एंड गायनेकोलॉजिकल सोसायटी (जेओजीएस) तथा शहर के कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. आशीष गुप्ता और डॉ. प्रशांत जैन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कॉन्फ्रेंस में देशभर से कैंसर विशेषज्ञ शामिल हुए।कॉन्फ्रेंस का … Read more

जोधपुर में 8-9 अक्टूबर को होगी अखिल भारतीय कृषक परिषद की बैठक

जबलपुर। किसानों की मौजूदा समस्याओं और कृषि क्षेत्र से जुड़े अहम मुद्दों पर मंथन के लिए अखिल भारतीय कृषक परिषद की बैठक 8 और 9 अक्टूबर को राजस्थान के जोधपुर में आयोजित होगी। भारत कृषक समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय जाखड़ की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में देश के विभिन्न राज्यों से किसान प्रतिनिधि, … Read more

काशी एक्सप्रेस से लापता महिला मायके में मिली, पिता को सौंपा

जबलपुर। काशी एक्सप्रेस से लापता हुई 26 वर्षीय महिला को जीआरपी जबलपुर ने सकुशल दस्तयाब कर उसके पिता के सुपुर्द कर दिया। महिला ने पुलिस और न्यायालय के समक्ष दिए बयान में बताया कि वह अपनी इच्छा से मायके गई थी और उसके साथ किसी तरह की जोर-जबरदस्ती या अपराध नहीं हुआ।जीआरपी थाना जबलपुर में … Read more

एमपी ट्रांसको में रात्रिकालीन यार्ड निरीक्षण संस्कृति ने बचाया पावर ट्रांसफार्मर, टला संभावित फेल्योर और बड़ा नुकसान-

जबलपुर। मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) में सबस्टेशनों एवं यार्डों के नियमित रात्रिकालीन निरीक्षण की व्यवस्था अब एक कार्यसंस्कृति का रूप ले चुकी है। इसी कार्यसंस्कृति के तहत नर्मदापुरम जिले के सिवनी मालवा स्थित 132 केवी सबस्टेशन में रात्रि कालीन निरीक्षण के दौरान 40 एमवीए क्षमता के पावर ट्रांसफार्मर में उत्पन्न हुई असामान्यता … Read more

रेत खनन ठेका निरस्त कराने की याचिका खारिज, याचिकाकर्ता पर 50 हजार रुपये जुर्माना

जबलपुर। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की जबलपुर पीठ की न्यायमूर्ति विवेक रूसिया और न्यायमूर्ति प्रदीप मित्तल की खंडपीठ ने शहडोल और सिंगरौली में रेत खनन का ठेका संचालित करने वाली सहकार ग्लोबल लिमिटेड के खिलाफ दायर याचिका खारिज कर दी। न्यायालय ने याचिकाकर्ता पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। खंडपीठ ने पाया कि निजी व्यावसायिक … Read more

बेबी नायरा दुबे एवं श्रेया खंडेलवाल का सम्मान कल

जबलपुर। सैम सीनियर सिटीजन क्लब द्वारा आगामी 5 अक्टूबर 2026, सोमवार को शाम 4 बजे साउथ एवेन्यू मॉल में विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में नगर की उभरती हुई विलक्षण बाल प्रतिभा सात वर्षीय बेबी नायरा दुबे अपनी सुरीली आवाज और मनमोहक गायन प्रस्तुति से उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध करेंगी। … Read more

गर्दन की नस में स्टेंट डालकर 70 वर्षीय मरीज का लकवा ठीक किया

जबलपुर। सेठ मन्नूलाल जगन्नाथ अस्पताल में 70 वर्षीय मरीज की गर्दन की नस में स्टेंट डालकर रक्त प्रवाह बहाल किया गया, जिसके बाद लकवे से प्रभावित अंगों में तत्काल सुधार दिखाई दिया। उपचार के तीन दिन बाद मरीज पैदल चलकर अस्पताल से घर गया।अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सक प्रो. अमल कांति सेन ने बताया कि मरीज … Read more

सुदामा चरित्र ने श्रद्धालुओं को किया भावविभोर, मित्रता और भक्ति का दिया संदेश

शहपुरा। ग्राम फुलर (भीटा) में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के विश्राम दिवस पर कथा व्यास श्रीमद् जगतगुरु नृसिंह पीठाधीश्वर डॉ स्वामी नृसिंहदेवाचार्य जी महाराज, ने भगवान श्रीकृष्ण एवं उनके परम मित्र सुदामा के चरित्र का भावपूर्ण वर्णन किया।महाराजश्री ने सुदामा चरित्र का प्रसंग सुनाते हुए बताया कि भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की … Read more