केंद्र सरकार से 5 प्रतिशत महंगाईभत्ते पीछे हो गया प्रदेश का कर्मचारी

जबलपुर/ मध्य प्रदेश शासन के कर्मचारियों को पिछले 10 माह से दो प्रतिशत महंगाई भत्ता कम दिया जा रहा है। केंद्र सरकार की कर्मचारियों को जनवरी 2026 से 60% महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। प्रदेश के कर्मचारियों को अभी 58% महंगाई भत्ता दिया जा रहा है । केंद्र सरकार के कर्मचारियोंको जुलाई माह से तीन  प्रतिशत महंगाई भत्ता देने का निर्णय ले लिया गया है अब केन्द्रीय कर्मचारियों को 63 प्रतिसत प्राप्त होगा।मध्य प्रदेश के कर्मचारियों को दस माह का दो प्रतिशत का एरियर्स एवं जुलाई माह का 3 प्रतिशत कुल 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जाना चाहिए। दस माह के एरियर्स का भुगतान एक ही किस्त में किया जाना है।मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के अटल उपाध्याय, देवेंद्र पचौरी, आलोक अग्निहोत्री , बृजेश मिश्रा, इन्द्रप्रताप यादव, नरेश शुक्ला, विवेक रंजन शुक्ला,अर्जुन सोमवंशी, सुशील गुप्ता, राजाराम डेहरिया ने शासकीय सेवकों एवं पेंशनरों को भी दीपावली के पूर्व केंद्रीय कर्मचारियों के समान महंगाई भत्ता देने की मांग की है।