नई अमृत भारत ट्रेन, जबलपुर होकर चलेगी

सतना, कटनी, , नरसिंहपुर,  इटारसी समेत कई स्टेशनों पर ठहराव;
जबलपुर। पश्चिम मध्य रेलवे के यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा सामने आई है। धनबाद से कोयंबटूर के बीच एक नई अमृत भारत एक्सप्रेस चलाने को रेलवे बोर्ड ने मंजूरी दे दी है। यह ट्रेन सतना, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पिपरिया और इटारसी होते हुए दक्षिण भारत तक जाएगी। ट्रेन के संचालन की अंतिम तारीख रेलवे जल्द घोषित करेगा।रेलवे बोर्ड के निदेशक कोचिंग संजय आर. नीलम ने 10 अगस्त को ट्रेन संचालन संबंधी आदेश जारी किया है। ट्रेन का प्राथमिक मेंटेनेंस धनबाद में किया जाएगा।

शनिवार को धनबाद से रवाना

22363 धनबाद-कोयंबटूर अमृत भारत एक्सप्रेस प्रत्येक शनिवार को धनबाद से शाम 4:10 बजे रवाना होगी और सोमवार शाम 6:30 बजे कोयंबटूर पहुंचेगी।

वापसी में 22364 कोयंबटूर-धनबाद अमृत भारत एक्सप्रेस प्रत्येक मंगलवार को सुबह 7:50 बजे कोयंबटूर से चलेगी और गुरुवार दोपहर 1 बजे धनबाद पहुंचेगी।

जबलपुर समेत इन स्टेशनों पर ठहराव

ट्रेन का ठहराव गोमो, पारसनाथ, हजारीबाग, कोडरमा, गया, अनुग्रह नारायण रोड, डेहरी आन सोन, सासाराम, भभुआ रोड, डीडीयू, मिर्जापुर, प्रयागराज छिवकी, सतना, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पिपरिया, इटारसी, बैतूल, नागपुर, चंद्रपुर, बल्हारशाह, सिरपुर कागजनगर, मंचेरियाल, पेडापल्ली, वारंगल, महबूबाबाद, खम्मम, विजयवाड़ा, ओंगोल, नेल्लोर, गुडूर, रेणिगुंटा, तिरुत्तनी, काडपाडी, जोलारपेट्टई, सलेम, इरोड और तिरुप्पुर में होगा। नई ट्रेन के शुरू होने से मध्यप्रदेश के प्रमुख शहरों को झारखंड और दक्षिण भारत के महत्वपूर्ण औद्योगिक एवं व्यापारिक क्षेत्रों से सीधी रेल कनेक्टिविटी मिलेगी। खासतौर पर जबलपुर और आसपास के यात्रियों को दक्षिण भारत की ओर जाने के लिए एक और विकल्प उपलब्ध होगा।