जबलपुर। स्थानीय महत्त्वपूर्ण व्यक्तित्वों के नाम पर चौक नामकरण हेतु नेतृत्व करने वाले प्रेरणादायी व्यक्तित्वों को सम्मानित करने की श्रृंखला में *अंतर्राष्ट्रीय वन्देमातरम् मंच* द्वारा *‘वन्देमातरम् राष्ट्र गौरव नेतृत्व सम्मान’* से *ई. विनोद नयन* को साहित्य परिसर, कचनार सिटी में आयोजित समारोह में सम्मानित किया गयाकार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती पूजन से हुआ। *सरस्वती वंदना कीर्ति चौरसिया* एवं *स्वागत गीत राधिका सेन* द्वारा प्रस्तुत किया गया*मुख्य अतिथि. कीर्ति डॉ. अभिलाष पाण्डे ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि _“स्थानीय महत्त्वपूर्ण व्यक्तित्व के नाम से चौक नामकरण के लिए नेतृत्व करने वाले व्यक्तित्व का सम्मान होना चाहिए। इससे समाज में नई जागृति आती है।”_ उन्होंने ‘वन्दे मातरम्’ संस्था का धन्यवाद करते हुए ई. विनोद नयन को शुभकामनाएं दीं।
*अध्यक्षता कर रहे डॉ. धीरेंद्र पाठक ने ई. विनोद नयन के सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए बधाई दी। *विशिष्ट अतिथि संदीप जैन ‘गुड्डा’* ने ‘डॉ. कृष्णकांत चतुर्वेदी चौक’ नामकरण पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित कीं*संस्थापक अध्यक्ष डॉ. मुकुल तिवारी* द्वारा संस्था का परिचय दिया गया। *कार्यक्रम निर्देशन एवं संयोजन* भी डॉ. मुकुल तिवारी द्वारा किया गया। *विशेष सहयोग डॉ. रानु राठौर ‘रूहि’ एवं डॉ. विनीता पाण्डे ‘विनीत’* का रहा।श्रीफल, शाल, *‘वन्देमातरम् राष्ट्र गौरव नेतृत्व सम्मान पत्र’* एवं मुक्ताहार से *ई. विनोद नयन* का स्वागत-सम्मान *आ.कीर्ति डॉ.अभिलाष पाण्डे,डॉ.धीरेंद्र पाठक,संदीप जैन गुड्डा,डॉ.मुकुल तिवारी,डॉ. अनूप तिवारी, इंद्रपुरी गोस्वामी,सुमन गोस्वामी द्वारा किया गया। सम्मान प्राप्ति पर *ई. विनोद नयन* ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें राष्ट्र-संस्कृति सेवा के लिए और अधिक प्रेरित करेगा।कार्यक्रम में *डॉ अनामिका तिवारी, निर्मला तिवारी, इंदु सिंह कंचन,एडवोकेट प्रभा खरे,चंद्र प्रकाश वैश्य,डॉ विजेन्द्र उपाध्याय,मकबूल अली, मनोज शुक्ल, डॉ छाया सिंह,प्रदीप बकोरे,बसंत शर्मा, डॉ. रानु राठौर ‘रूहि’,ने अपनी अभिव्यक्ति दी। *संचालन इंद्रपुरी गोस्वामी* एवं *आभार ज्ञापन अनूप तिवारी* द्वारा किया गया।इस अवसर अभय तिवारी, डॉ गीता पांडे,मिथलेश नायक, रत्ना ओझा, गायत्री चौबे, एडवोकेट तृप्ति त्रिवेदी,मनोहर चौबे आकाश, गुप्तेश्वर द्वारका गुप्त, सुशील श्रीवास्तव,सुमन गोस्वामी, वंदना सेन,चंद्र प्रभा सेन,आर के गढेवाल,प्रकाश सिंह ठाकुर, सुमन गोस्वामी,सुभाष मणि बैरागी,राम शंकर शुक्ल संदीप गौर,प्रभा श्रीवास,रेखा खरे,तरुणा खरे,प्रीति नामदेव,पर नगर के अनेक शिक्षाविद्, साहित्यकार, समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।