नरसिंह मंदिर में बरसा ब्रज रस  श्रीकृष्ण के छठी महोत्सव मेंब्रजबाला संग ग्वाल-बालों ने मचाई धूम

जबलपुर। भगवान श्रीकृष्ण के छठी महोत्सव एवं नंदोत्सव के अवसर पर नरसिंह मंदिर में भक्ति और ब्रज संस्कृति का मनोहारी रंग देखने को मिला। श्री सनातन धर्म महासभा के तत्वावधान में आयोजित विशाल नंदोत्सव में ब्रज गीतों, श्रीराधाकृष्ण की बाल लीलाओं और श्रीकृष्ण जन्मलीला के सजीव मंचन ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।
कार्यक्रम में नरसिंह पीठाधीश्वर परम पूज्य श्रीमद् जगद्गुरु डॉ. स्वामी नरसिंह देवाचार्य जी महाराज ने कहा कि जब बुद्धि में भगवान श्रीकृष्ण का वास होता है, तभी उनका अंत:करण और मन में भी वास होता है। जो व्यक्ति नंदोत्सव में पूरे मनोयोग से श्रीकृष्ण की भक्ति करता है, उसके जीवन में यशोदा और देवकी जैसी मातृशक्ति का आशीर्वाद प्राप्त होता है तथा संतान अपने माता-पिता का नाम रोशन करती है।अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की राष्ट्रीय महामंत्री एवं सनातन धर्म महासभा की महिला संयोजक कविता दुबे के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में ‘यशोदा को जाओ है ललना, दरस खो मोरों मन भयो अधीर’ सहित ब्रज गीतों की प्रस्तुति दी गई। कलाकारों ने श्रीराधाकृष्ण की बाल लीलाओं का सजीव मंचन किया। इसके साथ ही भोजपुरी शैली में श्रीकृष्ण जन्मलीला की प्रस्तुति ने भी वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
नंदोत्सव में सनातन धर्म महासभा के अध्यक्ष श्याम साहनी सहित गुलशन मखीजा, लकी भाटिया, मुन्ना पांडे, प्रवेश खेड़ा, विष्णु पटेल, जगदीश साहू, संजय पटेल, प्रमोद पटेल, जगदीश साहनी एवं विध्येश भापकर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।कार्यक्रम में कविता दुबे, कृष्णकांती पाण्डेय, सपना तिवारी, निधि तिवारी, अंजू भार्गव, गीता पांडे, सुनीता चावला, पार्षद प्रतिभा भापकर, सोनल सेठी, नंदिता महाजन, सविता पाण्डेय, संध्या पाण्डेय, सुनीता मिश्रा, वर्षा, निहा यादव, मधु बढ़गैइयां, दीप्ति चौरसिया, दीपिका तिवारी, मधु गुप्ता, कीर्ति तिवारी और अनीता चौबे सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति की सहभागिता रही।