एमपी ट्रांसको के 22 कार्यपालन अभियंताओं को ड्यू डेट के अगले ही दिन मिला उच्चतर वेतनमान


जबलपुर। मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) के मानव संसाधन एवं प्रशासन कार्यालय द्वारा कंपनी कैडर के 22 कार्यपालन अभियंताओं को उनकी ड्यू डेट के अगले ही दिन उच्चतर वेतनमान का लाभ प्रदान कर त्वरित प्रशासनिक प्रक्रिया का अनुपम उदाहरण पेश किया है। यह लाभ 18 वर्ष नियम के अंतर्गत द्वितीय विकल्प के तहत प्रदान किया गया।
एमपी ट्रांसको के मुख्य अभियंता मानव संसाधन एवं प्रशासन श्री धीरेंद्र सिंह ने बताया कि कंपनी में ईआरपी सिस्टम के सफल क्रियान्वयन के बाद यह पहला अवसर है, जब किसी कैडर के कार्मिकों को उनकी पात्रता तिथि के अगले दिन ही उच्चतर वेतनमान का लाभ प्रदान किया गया है। उन्होंने बताया कि ईआरपी प्रणाली के माध्यम से कार्मिकों से संबंधित प्रक्रियाओं को अधिक सुव्यवस्थित और समयबद्ध बनाने में सहायता मिल रही है।

इन्हें मिला लाभ………

18 वर्ष नियम के अंतर्गत द्वितीय विकल्प के तहत कार्यपालन अभियंता (पारेषण) विश्वप्रिय श्रीवास्तव, मनीष महावर, प्रणय जोशी, सर्वेश कुमार गौतम, रवेन्द्र पटेल, पवन कुमार अहिरवार, रवि शंकर, चंद्रकांत श्रीवास्तव, अजय सिंह, इकबाल खान, अमृता शिवहरे, अभिषेक गुप्ता, पंकज कुमार राय, प्रज्ञा त्रिपाठी, अरविंद पाटीदार, जितेन्द्र चौहान, दुर्गा कुमरे, धन सिंह भलावी, रवि कुमार जाटव, बिजक प्रिये , अखिलेश कुमार प्रजापति तथा वीरसिंह भूरिया को अधीक्षण अभियंता के पद के उच्चतर वेतनमान का लाभ प्रदान किया गया है।